टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अभी फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशन में हैं। इनका रिश्ता किसी से छुपा नहीं है और न ही ये कपल अपना रिश्ता छुपाना चाहता है। हाल ही में विराट कोहली ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसमें विराट और अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं। पहले वनडे में श्रीलंका को 9 विकेट से मात देने के बाद विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों श्रीलंका की खूबसूरती का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

ये पहली बार नहीं है कि विराट ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ तस्वीरें पोस्ट की हों, विराट ऐसा पहले कई बार कर चुकें हैं। इसलिए सभी को इनके रिलेशनशिप के बारे में मालूम है। लेकिन क्या आप जानते हैं विराट, अनुष्का से पहले किस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर फिदा थे? चलिए आज हम बताते हैं।

कहा जाता है कि विराट का पहली पसंद अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि कोई और बॉलीवुड एक्ट्रेस थी। जी हां, ये हम नहीं कह रहे बल्कि विराट कोहली ने खुद कहा था। दरअसल कुछ साल पहले विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जेनेलिया डिसूजा को पसंद करते हैं। पूरा मामला कुछ यूं था कि विराट से रेपिड फायर राउंड में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि वो जेनेलिया को क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहेंगे, क्योंकि वो उन्हें बहुत क्यूट लगती है। एक समय था जब विराट का क्रश जेनेलिया पर ही था। हालांकि अब जेनेलिया ने रितेश देशमुख के साथ शादी कर ली है।