सेलिब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। दोनों ध्यान रखते हैं कि उनके बच्चों की तस्वीरें ना वायरल हों। मीडिया ने भी हमेशा इस बात का ख्याल रखा है। खास मौकों पर विरुष्का फैंस को सरप्राइज देते हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हैं। विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने पहली बार बेटे अकाय की तस्वीर शेयर की है।
विराट कोहली के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने विराट की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेटी वामिका और बेटे अकाय को गोद में लिए हुए हैं। बच्चों का चेहरा अनुष्का ने दिल वाले इमोजी से छिपाया है। पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का ने हार्ट और नज़र इमोजी लगाए हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि परिवार लंदन में है। हाल के महीनों में खबर आई थी कि विराट और अनुष्का लंदन में ही बस गए हैं।
हाल ही में, अनुष्का शर्मा ने दो बच्चों की माँ होने और उनके पालन-पोषण के बारे में खुलकर बात की। डिजाइनर मसाबा गुप्ता के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वह शाम को 5:30 बजे तक खाना खा लेती हैं और उन्होंने जल्दी सोने के कई फायदे देखे हैं। उन्होंने कहा, “शुरू में यह सुविधा के तौर पर हुआ क्योंकि मेरी बेटी अपना डिनर जल्दी चाहती थी। वह 5.30 बजे के आसपास खाना खाती थी और ज़्यादातर समय घर पर मैं और वह अकेले होते थे। इसलिए, मैं सोचती थी कि अब मैं क्या करूँ, सो जाऊँ। मुझे इसके फायदे दिखने लगे- मैं बेहतर नींद लेती थी, सुबह तरोताज़ा महसूस करती थी।”
य
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में शादी की। विराट और अनुष्का साल 2021 में बेटी के माता-पिता बने जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। वहीं इसी साल फरवरी में अकाय का जन्म हुआ। क्रिकेटर के जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।