Virat Kohli-Anushka Sharma Son Photo: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस साल 15 फरवरी 2024 में दूसरे बच्चे अकाय के पेरेंट्स बने। अकाय के जन्म के बाद दोनों स्टार्स ने कभी भी बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। फैंस उनके दूसरे बच्चे की फोटो और चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो पर्थ में हुए मैच के दौरान की है। इस दौरान अनुष्का शर्मा को भी स्पॉट किया गया। इसमें उनके पीछे एक बच्चे को भी देखा गया, जो कि करीब 10 महीने का है। ऐसे में अब इस वायरल फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिख रहा बच्चा विराट-अनुष्का के बेटे अकाय हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फोटो विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय की है और फाइनली अब उनके बच्चे का फेस रिवील हो गया है। हालांकि, ये अभी कोई ऑफिशियली नहीं है कि ये उनका बेटा अकाय ही हैं। इसे ना तो विराट ने और ना ही अनुष्का ने शेयर किया है। वायरल फोटो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ अकाय समझकर बेहद ही खुश हो रहे हैं तो कुछ प्रश्न कर रहे हैं कि ये अकाय ही है? इतना ही नहीं, कुछ ने तो ये भी कह दिया कि वायरल फोटो में दिख रहा बच्चा विराट कोहली का कॉपी है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा हसबैंड विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंची थीं। वो ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टेस्ट सीरीज में पति को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान अनुष्का की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें एक तस्वीर में विराट पत्नी पर स्टेडियम से ही प्यार लुटाते फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए। वहीं, उनके पीछे एक शख्स कैमरे में कैद हो गया, जिसके हाथ में एक बच्चा दिखा, जिसे लेकर दावा किया गया कि वो विराट-अनुष्का के बेटे अकाय हैं। हालांकि, ये ऑफिशियल नहीं है और जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

गौरतलब है कि शादी के बाद से अनुष्का शर्मा की स्क्रीन अपीयरेंस काफी कम हो गई है। एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्हें साल 2018 में आखिरी बार ‘जीरो’ में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। अनुष्का और विराट ने साल 2017 में शादी की थी, जिसके बाद 11 जनवरी, 2021 में एक्ट्रेस ने वामिका को जन्म दिया था।

आपने ये खबर तो पढ़ ली। इसके अलावा आप ये भी पढ़ सकते हैं कि अजय देवगन की एक पुरानी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जिसे थिएटर में रिलीज होने में 22 साल लग गए। जानिए क्या है वजह।