भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया है। विराट कोहली ने पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए बताया कि आज दोपहर उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। विराट ने आगे बताया कि अनुष्का शर्मा और उनकी नवजात बेटी बिल्कुल ठीक हैं। आपको बता दें कि अगस्त 2020 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने यह खबर दी थी कि उनके घर एक नया मेहमान आनेवाला है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के करियर की बात करें तो दोनों ही अपनी फील्ड में श्रेष्ठ माने जाते हैं। दोनों की लाइफस्टाइल भी काफी उम्दा है और उनका कार कलेक्शन देखने लायक है।
BMW 7 और Range Rover Vogue जैसी शानदार गाड़ियां हैं विराट कोहली औरअनुष्का शर्मा के पास- इस कपल का कार कलेक्शन देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि इन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। अनुष्का शर्मा के पास BMW-7 सीरीज की गाड़ी है जो अनुष्का को Vogue magazine ने गिफ्ट में दी थी। अनुष्का को अक्सर Range Rover Vogue में ट्रैवल करते ही स्पॉट किया जाता है। इस गाड़ी की कीमत 2.08 करोड़ से भी ऊपर बताई जाती है।
ऑडी का है बड़ा कलेक्शन- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पास ऑडी की गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन है। Audi R8 LMX, Audi R8 V10, Audi A8L W12 Quattro, Audi S6 के अलावा इस कपल के पास और भी ऑडी की बहुत सी गाड़ियां हैं। विराट कोहली के पास टोयोटा फॉरच्यूनर 4×4 और रेनॉल्ट डस्टर जैसी गाड़ियां भी हैं।
सबसे अमीर सेलेब्रिटी कपल माने जाते हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली- फोर्ब्स और जिक्यू के अनुसार, जनवरी 2020 में विराट और अनुष्का की कुल संपत्ति 1200 करोड़ रुपए थी। इन आंकड़ों के हिसाब से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे अमीर सेलेब्रिटी कपल हैं। साल 2019 में फोर्ब्स में सबसे ज़्यादा कमाने वाले 100 सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट में विराट कोहली शमिल थे। फोर्ब्स ने बताया था कि विराट कोहली ने एक साल में 252 करोड़ से ज़्यादा कमाए थे।
विराट कोहली आईपीएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी माने जाते हैं। विराट कोहली के पास दो रेस्टोरेंट भी हैं और इस हिसाब से उनकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ के आसपास है। वहीं अनुष्का शर्मा के पास अभी 350 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति बताई जाती है। साल 2019 में उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपए कमाए थे। वो अब फिल्मों में कम दिखती हैं लेकिन उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है जो फिल्में बनाता है। इस कपल के पास मुंबई में 34 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट है।
