बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 4 मार्च की सुबह उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां वह सुबह 4 बजे की भस्म आरती में शामिल हुए और इसके बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। दोनों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली ने सफेद धोती, गले में रुद्राक्ष और माथे पर चंदन लगाया हुआ है। अनुष्का ने पीच कलर की साड़ी पहनी है और माथे पर चंदन लगाया हुआ है।
अनुष्का और विराट का भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक तस्वीर में वह दोनों हाथ जोड़े फर्श पर बैठे हैं। महाकाल के दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें भगवान का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा, इसके साथ उन्होंने महाकाल का जयकार भी लगाया।
अनुष्का और विराट अक्सर एक-दूसरे के बारे में प्यार भरी बातें करते दिखते हैं। दानिश सैत के हालिया पोडकास्ट पर विराट ने जीवन के दूसरे पढ़ाव के बारे में बात की, जो उन्हें अनुष्का से मिलने के बाद देखने को मिला।
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बीते कई दिनों से धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। जनवरी में दोनों वृंदावन में प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम में दर्शन करने गए थे। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। अनुष्का की गोद में बेटी वामिका भी नजर आ रही थीं। नवंबर 2022 में विराट और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड के नैनीताल के प्रसिद्ध मंदिरों में माथा टेका था, जिसमें कैची धाम, बाबा नीम करोली भी शामिल थे।
उन्होंने कहा,”जब मैं अनुष्का से मिला…मैंने जीवन का एक अलग पक्ष देखा। यह मेरे जीवन जैसा नहीं था। यह एक अलग नजरिया था, एक अलग नजरिया था। जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो आप अपने भीतर भी उन बदलावों को प्रोसेस करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि आपको एक साथ आगे बढ़ना है, और ऐसा करने के लिए आपको खुद को खोलना है, आपको बहुत सी चीजों को स्वीकार करना है… आप विचार साझा करते हैं, आप दृष्टिकोण साझा करते हैं, जो मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा था।’
