जनवरी 2025 में उत्तर प्रदेश में लगे महाकुंभ मेले में मोनालिसा नाम की एक खूबसूरत आंखों वाली लड़की वायरल होने लगी, उसकी खूबसूरत आंखों पर लोग फिदा हो गए। मौके का फायदा उठाते हुए निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में हीरोइन बनाने का फैसला कर लिया। सनोज ने ऐलान किया कि वो अपनी अपकमिंग मूवी डायरी ऑफ मणिपुर में मोनालिसा को काम देंगे। इसके लिए उन्होंने मोनालिसा की ट्रेनिंग भी शुरू की। लेकिन अब लगता है मोनालिसा की खुशियों को नजर लग गई है, क्योंकि सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सनोज पर रेप और अबॉर्शन का आरोप लगा है।
मोनालिसा क्यों रो रही हैं?
सोशल मीडिया पर मोनालिसा ने खुद वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पिंक सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने पीला दुपट्टा ओढ़ा है, मोनालिसा के साथ उनकी फैमिली भी है और वो रोते हुए दिख रही हैं। सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बीच ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग मोनालिसा को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं, लोग कह रहे हैं कि आप सुरक्षित हैं।
मोनालिसा को लोग दे रहे हैं हिम्मत
वायरल वीडियो को लोग सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जोड़ रहे हैं लोगों को लग रहा है कि मोनालिसा इसी वजह से रो रही हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये जानकारी सामने नहीं आई है।
सनोज मिश्रा को दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सनोज पर एक युवती पर कई बार दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। हालांकि विक्टिम ने बाद में अपना बयान बदलते हुए कहा कि उसे वसीम रिजवी ने ऐसा करने के लिए उकसाया है, यहां क्लिक करके आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।