बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा को उनकी दमदार अदाकारी के अलावा फैशन और स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। रेखा भले ही अब बॉलीवुड से दूर हूं, लेकिन एक समय था जब रेखा ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। फिल्मों के अलावा रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। अफेयर से लेकर शादी तक…रेखा की जिंदगी में मानो तमाम रहस्य हैं। उनके अफेयर और शादी के किस्से आज भी बड़े चाव से सुने जाते हैं। आज हम आपको रेखा और विनोद मेहरा की स्टोरी बताने जा रहे हैं।

जब विनोद मेहरा ने रेखा से की शादी

दरअसल, यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ में रेखा और विनोद मेहरा के किस्से का जिक्र भी किया गया है। इसके मुताबिक विनोद मेहरा ने रेखा से गुपचुप शादी की थी। हालांकि इसकी कभी पुष्टी नहीं हुई है। विनोद और रेखा का प्यार फिल्म घर से परवान चढ़ा था। जिसके बाद दोनों ने कोलकाता के एक मंदिर में शादी कर ली थी।

शादी के बाद जब विनोद के घर रेखा दुल्हन बनकर पहुंचीं तो उनकी सास दुल्हन के जोड़े में उन्हें देखते ही गुस्से से लाल हो गईं। रेखा जैसे ही अपनी सास के पैर छूने आगे बढ़ीं तो उन्होंने एक्ट्रेस को धक्का मारकर उन्हें खुद से दूर हटा दिया था, जिसके कारण वह दरवाजे के पास जाकर खड़ी हो गईं। इतना ही नहीं जब विनोद रेखा और मां के बीच में आए तो मां ने ये कह दिया कि इस घर में रेखा और उनमें से कोई एक ही रहेगा। बाद में विनोद मेहरा ने रेखा से कहा था कि वो अपने घर लौट जाएं और फिलहाल वहीं रहें। किताब के मुताबिक रेखा ने अपनी सास को खुश करने के कई जतन किए लेकन कोई भी काम नहीं आए।

रेखा ने की थी आत्महत्या की कोशिश

विनोद मेहरा भी चाहते थे कि रेखा खुद को बदलें, लेकिन जब लड़ाई झगड़े ज्यादा बढ़ने लगे तो एक्ट्रेस ने गुस्से में आकर कॉकरोच मारने वाली किट निगल ली। जिसके बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में रेखा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने आत्मत्या की कोशिश नहीं की थी बल्कि उनके खाने में कॉकरोच निकल आया था और उनको फूट पॉइजनिंग हुआ था। काफी प्रयासों के बाद भी जब रेखा और विनोद मेहरा की मां के रिश्ते नहीं सुधरे तो आखिरकार रेखा विनोद से शादी के महज 2 महीने बाद ही अलग हो गईं।

एक्ट्रेस ने कही थी यह बात

विनोद मेहरा से अलग होने के बाद रेखा ने साल 1973 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि “उनकी मां कभी भी मेरी प्रसंशक नहीं थी। उनके लिए मैं हमेशा से ही एक बदनाम अभिनेत्री हूं, जिसका सड़ा हुआ अतीत है। मैंने जब विनोद से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो विनोद ने मां को चुनना बेहतर समझा। विनोद की वजह से उनकी मां को शुरुआत में बहुत बर्दाश्त किया था लेकिन अब मैं उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगीं।”