वरिष्ठ एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से सांसद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में 27 अप्रैल 2017 को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते शुक्रवार 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे राहुल खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बताया था कि एक्टर को पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा था कि डॉक्टर जल्द ही उन्हें डिस्जार्ज कर देंगे। हालांकि पिछले कुछ दिनों से विनोद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें एक्टर काफी कमजोर नजर आ रहे थे। जिसके बाद बहुत से एक्टर्स ने उनके लिए दुआ की थी।
विनोद खन्ना से संबंधित एक वीडियो 9 अप्रैल 2017 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसमें बताया गया है कि ओशो की वजह से उन्होंने अपनी शादी शुदा जिंदगी को खत्म कर लिया था और एक्टर ने उनके यहां पांच सालों तक मालू बनकर काम किया। इस दौरान उन्हें सेक्सी सन्यासी कहा जाता था। थिएटर में काम करने के दौरान उनकी कई गर्लफ्रेंड बनीं। लेकिन कॉलेज के दिनों से ही वो गीतांजलि से प्यार करते थे। जब विनोद ने फिल्मों में जाने का फैसला लिया था तो उनके पिता इससे नाखुश थे और उन्होंने अपने बेटे पर बंदूक तान दी थी। हालंकि मां के बीच बचाव करने पर उन्हें दो साल का समय दिया गया।
पिता ने कहा कि अगर दो सालों में वो फिल्मों में सफल नहीं होते हैं तो उ्नहें फैमिली बिजनेस को संभालना पड़ेगा। जिसके बाद वो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने लगे। उनकी पहली फिल्म थी मन का मीत। जिसके लिए उन्हें मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद जब उनका करियर सफल हुआ तो उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। लेकिन इस लव स्टोरी को ज्यादा सुर्खियां नहीं मिली।
https://www.youtube.com/watch?v=ldi-7LHPt4M
विनोद और गीतांजलि के दो बच्चे अक्षय और राहुल खन्ना है। जब एक्टर ओशो के संपर्क में आए तो उनका परिवार बिखर गया। पांच सालों तक वो ओशो के साथ अमेरिका में रहे। वापस भारत आकर उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक देने का फैसला कर लिया क्योंकि पांच सालों के समय में उनका परिवार पूरी तरह से बिखर गया था।