धर्मेंद्र और विनोद खन्ना ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। धर्मेंद्र की हमेशा से आदत रही कि वे सेट पर भी पेग लगा कर सीन दे दिया करते थे। तो वहीं शूटिंग निपटने के बाद दोस्तों संग बैठ कर पार्टी भी करते थे। धर्मेंद्र को जो भी दिखता था वे उन्हें भी अपने साथ पीने के लिए इनवाइट कर लिया करते थे। उस रोज फिल्म ‘मेरा गांव मेरा देश’ की शूटिंग चल रही थी। विनोद खन्ना धर्मेंद्र के साथ फिल्म में काम कर रहे थे। फिल्म मेकिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त बन गए।

वहीं, धर्मेंद्र ने कई मौकों पर करियर को लेकर विनोद खन्ना की मदद की थी। धर्मेंद्र विनोद खन्ना के लिए शुरू से ही काफी सपोर्टिव भी थे, तो वहीं विनोद खन्ना भी धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई की तरह मानते थे। विनोद खन्ना ने शुरुआत में अमिताभ बच्चन के साथ ढेरों फिल्मों में काम किया था। लेकिन फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद से विनोद खन्ना ने अमिताभ संग काम करना बंद कर दिया था। वहीं धर्मेंद्र संग उन्होंने कई फिल्में साइन कीं।

एक रोज जब धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए शाम को बुलाया तो विनोद खन्ना ने आने से मना कर दिया। उस समय विनोद खन्ना की जिंदगी में अमृता सिंह की एंट्री हो चुकी थी। वह अक्सर अमृता के साथ टाइम स्पेंड किया करते थे। अमृता सिंह और विनोद खन्ना की लव स्टोरी उन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही थी।

जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म होती विनोद और अमृता एक दूसरे के साथ समय बिताना शुरू कर दिया करते थे। वहीं धर्मेंद्र जो कि अक्सर महफिल लगाकर बैठ जाते थे वह विनोद खन्ना का भी इंतजार करते थे। लेकिन विनोद इस पार्टी में शामिल नहीं होते थे।

एक दिन विनोद खन्ना की इस आदत पर धर्मेंद्र का गुस्सा फूट पड़ा। अंजाने में धर्मेंद्र ने अमृता सिंह को काफी भला-बुरा कह दिया जो कि विनोद खन्ना सह नहीं पाए। ऐसे में वह धर्मेंद्र की बात को टालने के लिए वहां से जाने लगे। लेकिन धर्मेंद्र माने नहीं, तो विनोद खन्ना को भी गुस्सा आ गया। ऐसे में विनोद अमृता के लिए धर्मेंद्र से लड़ पड़े।

दोनों के बीच गहमा-गहमी इतनी बढ़ गई थी कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद को धक्का दे दिया। तो वहीं विनोद ने भी धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ लिया था। धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच ऐसी लड़ाई होते देख पूरा फिल्म क्रू काफी हैरान रह गया था।