यौन उत्पीड़न मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को 7 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है। इसके साथ ही डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम जिसे 20 साल की सजा हुई थी उसकी भी 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। अब ऐसे में लोग इन्हें ऐसी छूट देने के लिए सरकार से सवाल कर रहे हैं। फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
विनोद ने ट्विटर पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा है, “बलात्कार के गंभीर आरोपों में बाकायदा सजायाफ्ता। गुरमीत राम रहीम और आसाराम आज Furlough/Parole पर बाहर आ गए। गुरमीत हरियाणा की जेल में बंद था। हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। आसाराम राजस्थान की जेल में बंद था। राजस्थान में भी बीजेपी की सरकार है और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। समाचार समाप्त हुए।”
लोग विनोद कापड़ी की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इनका बाहर आना अच्छे दिन की निशानी है।” वासुदेव नाम के यूजर ने लिखा, इनको बेल सरकार देती है या कोर्ट? आसाराम बहुत सालो से जेल में है इससे पहले भी राजस्थान और दिल्ली में बीजेपी सरकार रह चुकी है लेकिन तब बेल नही मिली थी। गैर राजनीतिक संस्थाओं पर विश्वास रखिए ऐसे किसी के दबाव में फैसले नही देती कोर्ट।गुरमीत वाला मामला वाकई संदेह के दायरे में है।”
बता दें कि इनके अलावा लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी राम रहीम के पैरोल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा है, “और इसके साथ ही भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।#ElectionRam Rahim राम रहीम।” नेहा के ट्वीट पर भी यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
अमित पांडे नाम के यूजर ने लिखा, “पैरोल तो कोर्ट देता है सरकार देती तो सपा शासन में उत्तर प्रदेश में कोई रह नही पाता।” एक यूजर ने आसाराम बापू के साथ पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बापू के साथ में कौन है?” इसके अलावा एक यूजर ने मुजरिम और बलात्कारियों से भाजप को बहुत प्रेम है। बलात्कारियों की तो भाजपा पूजा करती हैं गले में हार डालके।”