भारतीय जनता पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में अपने ही दो नेताओं पर कार्रवाई की। नुपुर शर्मा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया जबकि नवीन जिंदल को पार्टी से ही बाहर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कतर, ईरान और कुवैत ने भारतीय राजदूतों को तलब किया और आपत्ति दर्ज कराई है। फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने इस पर तंज कसा है।
फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर लिखा कि जब भारत की राष्ट्रीय सत्तारूढ़ पार्टी गली छाप लोगों को अपना प्रवक्ता बनाती है। यही भारत चाहते हैं आप नरेंद्र मोदी? ऐसे ही बनेंगे विश्व गुरु?’ इसके साथ ही विनोद कापड़ी ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें नवीन जिंदल के विवादित ट्वीट पर आपत्ति जताई गई है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं: प्रेम कुमार बबलू ने लिखा कि ‘विनोद जी, सड़क छाप लोग बिना शीर्ष नेतृत्व की सहमति से कुछ भी नहीं करते! 2024 के लोकसभा आम चुनाव की स्क्रिप्ट का पहला पन्ना हैं, ऐसी घटनाएं।’ रत्नाकर यादव ने लिखा कि ‘विष गुरु बन गए हैं, विश्व गुरु बनते – बनते l’ रजनीकांत कुमार ने लिखा कि ‘2020 तक विश्व गुरु बनना था, क्या हुआ और 2022 तक आय दोगुनी होनी थी?’
मानुष नाम के यूजर ने लिखा कि ‘बीजेपी के अलावा सभी पार्टियों ने तो पीएचडी किए हुए और विनम्र प्रवक्ता रखे हैं। अयान नाम के यूजर ने लिखा कि ‘ये आरएसएस वाले कहानी कहां से बनाते हैं और इन्हें गलत बोलने का हक़ किसने दिया।’ मयूर पाण्डेय ने लिखा कि ‘जब हिन्दू, देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई तो किसी ने कुछ नहीं बोला था।’
एक यूजर ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘जिंदल को फॉलो नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए मोदी जी। राष्ट्रपति बनने की पूरी योग्यता रखता है ये आदमी।’ विकास यादव ने लिखा, ‘कापड़ी जी, शिवलिंग पर किए गये गंदे मजाक का क्या? उस परिदृश्य में आप और पूरा गिरोह भगवान शिव का मजाक उड़ाते हैं।’
बता दें कि नपुर शर्मा के बयान पर मचे विवाद पर भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकार्य नहीं है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। इसके बाद भाजपा ने नवीन जिंदल को पार्टी बाहर करने और नुपुर शर्मा को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।