पेरिस ओलंपिक 2024 इन दिनों काफी चर्चा में है। इसी बीच भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है। उन्हें ओवरनेट का हवाला दिया गया। 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। इससे सभी देशवासियों को बड़ा झटका लगा है। लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनके साथ ऐसा कुछ भी हो सकता है। उन्होंने 50 किलोग्राम के महिला रेसलिंग मैच में फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। ऐसे में सभी की निगाहें फाइनल मैच पर थीं। लेकिन, इसी बीच उन्हें ओवरवेट बताकर बाहर कर दिया गया है वो भी 100ग्राम वजन ज्यादा होने से। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पर सवाल उठाए हैं।
सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने वाली स्वरा भास्कर यहीं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर सवाल उठाया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखी, ‘किस-किसको इस 100 और ओवरवेट वाली कहानी पर भरोसा है?’ इस पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस स्वरा भास्कर का समर्थन कर रहे हैं।
विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब एक लड़का लड़की बनकर खेल जाता है तो इनका पैरामीटर काम नहीं कर रहा था। अब इनके डिस्क्वालिफाई के हर पैरामीटर काम कर रहे हैं। ओलंपिक में इस फैसले पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
हेमा मालिनी समेत इन्होंने भी दिया रिएक्शन
विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर हेमा मालिनी समेत अन्य सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। ड्रीम गर्ल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ये उनके लिए काफी चौंका देने वाला है। ये उन्हें बड़ा अजीब लग रहा है कि वो 100 ग्राम के लिए डिस्क्वालिफाई हो गईं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वजन ठीक से रखने का कितना महत्व है। उन्होंने ये भी कहा कि इससे कलाकारों और महिलाओं को सीख मिलनी चाहिए कि वो सिर्फ 100 ग्राम भी अपने आप में बहुत महत्व रखता है। विनेश के डिस्क्वालिफाई होने से उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत बुरा फील हो रहा है और वो जल्द ही इस ओवरवेट को कम कर लेंगी।
वहीं, अर्जुन रामपाल ने एक्स पर पोस्ट लिखी, ‘ऐसा नहीं हो सकता। इन लोगों ने विनेश फोगाट को सिर्फ 150 ग्राम ज्यादा वेट होने पर निकाल दिया। ये सच नहीं हो सकता। कह दो की ये झूठ है। कह दो कि ये बदल सकता है और अभी भी उम्मीद है।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी, ‘प्लीज कह दीजिए कि अब भी कुछ किया जा सकता है। उन्हें इन्हें लड़ने देना होगा।’ इसी तरह से बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं और इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
