Vijay Sethupati Weight Loss: विजय सेतुपति कुछ समय से पब्लिकली नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। एक्टर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी फिट दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने कोई कैप्शन नहीं शेयर किया है लेकिन तस्वीर चर्चा का विषय बन गई।
विजय सेतुपति को आखिरी बार फिल्म डीएसपी में देखा गया था जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। लेटेस्ट फोटो में विजय फिल्म में अपने लुक से काफी अलग नजर आ रहे हैं।
यहां देखें उनकी लेटेस्ट फोटो:
बड़ी बात ये है कि इंस्टाग्राम पर विजय सेतुपति कभी अपनी तस्वीर नहीं शेयर करते हैं वो अपनी फिल्मों के प्रमोशनल वीडियो और पोस्टर ही शेयर करते हैं, विजय ने जब अपनी फोटो शेयर की तो लोग उनका लुक देखकर आवाक रह गए। फैंस विजय की खूब तारीफ कर रहे हैं।
विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति अगली बार राज और डीके की वेब सीरीज ‘फ़र्ज़ी’ में दिखाई देंगे, जिसमें मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर हैं। उनकी आने वाली हिंदी फिल्मों में संतोष सिवन की ‘मुंबईकर’ और श्रीराम राघवन की ‘मेरी क्रिसमस’ शामिल हैं। उन्हें एटली के जवान में शाहरुख खान के अपोजिट विलेन के रूप में भी देखा जाएगा। तमिल में उनकी आने वाली फिल्मों में ‘गांधी टॉकीज’ और ‘विदुथलाई’ शामिल हैं।