साउथ एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) अक्सर अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो कॉन्ट्रोवर्सीज से दूर रहना पसंद करते हैं। ऐसे में बीते दिन ही एक एक्स यूजर ने दावा किया और उन पर कास्टिंग काउच जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। यूजर के ट्वीट से हर कोई हैरान था। ऐसे में अब इस पर उनका रिएक्शन आया है और उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए इसे झूठा बताया है। एक्टर ने इसे घटिया आरोप बताया और कहा कि उन्हें ये सब चीजें दुखी नहीं कर सकती हैं। लेकिन, उनका परिवार और करीबी दोस्त इस चीज से दुखी हैं।
आरोपों को लेकर विजय सेतुपति ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात की। इस दौरान उन्होंने इन आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उन्होंने साइबर क्राइम सेल में इस मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। एक्टर ने कहा कि कोई भी जो उन्हें थोड़ा भी जानता है वो इस चीज पर हंसेगा। विजय ने कहा कि उन्हें भी अपने बारे में पता है। विजय सेतुपति ने कहा कि इस तरह के घटिया आरोप उन्हें दुखी नहीं कर सकते हैं। उनका परिवार और करीबी दोस्त इस चीज से दुखी हैं लेकिन, एक्टर ने इसे जाने देने की सलाह दी।
विजय सेतुपति का कहना है कि ये महिला (जिसने आरोप लगाए) इसलिए कर रही है ताकि इसे नोटिस किया जा सके। एक्टर का मानना है कि उन्हें कुछ पलों का फेम मिला है, उसे मजा करने दिया जाए। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने मामले की शिकायत साइबरक्राइम में कर दी है। उनका कहना है कि वो पिछले सात सालों से हर तरह की कानाफूसी वाले अभियानों का सामना कर रहे हं। इस तरह की निशानेबाजी से उन्हें अब तक कोई असर नहीं पड़ा है और ना कभी पड़ेगा।
जानिए पूरा मामला
बहरहाल, अगर विजय सेतुपति पर लगे आरोपों के बारे में बता की जाए तो राम्या मोहन ना की एक महिला ने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए तमिल स्टार विजय सेतुपति पर गंभीर आरोप लगाए। राम्या ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो सालों तक उसका इस्तेमाल करते रहे और सोशल मीडिया पर संत बनते फिरते रहे। राम्या ने कहा कि ये सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं है। उस महिला यूजर ने दावा किया कि कई महिलाएं हैं। मीडिया इन लोगों को ऐसे पूजता है जैसे ये कोई संत हों। हालांकि, बाद में महिला ने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था। राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने बताया पत्नी के सपने में आई थीं मां स्मिता, शादी में आए 42 मेहमानों को महसूस हुई दिवंगत एक्ट्रेस की मौजूदगी
