साउथ स्टार विजय देवरकोंडा आज यानी 9 मई को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। विजय इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 30 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनका लुक काफी हटके है। विजय केवल साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके हैं, मगर यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा है। साल 2024 में आई फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ के प्रमोशन पर देवरकोंडा ने अपने फिल्मी करियर और स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की थी।
वैसे तो विजय देवरकोंडा को लोग ‘अर्जुन रेड्डी’ के किरदार के लिए जानते हैं, मगर एक्टर के मुताबिक उन्हें स्टारडम इस फिल्म से नहीं मिला। उन्होंने अपने स्टार बनने की कहानी के बारे में बताते हुए कहा था कि उनको फिल्म Kushi ने एक स्टार बनाया। इस फिल्म में वो सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आए थे।
देवरकोंडा ने इस फिल्म को अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट बताया था, जिससे उनकी मार्केट वेल्यू बढ़ गई थी। विजय ने कहा था कि इंडस्ट्री में वो एक आउटसाइडर हैं और वो पैसों से ज्यादा अपने काम और परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हैं।
विजय देवरकोंडा के करियर की बेस्ट फिल्में
भले ही विजय देवरकोंडा ‘कुशी’ को अपने करियर की बेस्ट फिल्म मानते हैं, लेकिन फैंस के लिए और बॉक्स ऑफिस के अनुसार उनकी बेस्ट फिल्मों में ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘डियर कामरेड’, ‘गीता गोविंदम’, ‘टैक्सीवाला’ और ‘पेल्ली चोपुलु’ शामिल हैं।
आलीशान लाइफ जीते हैं विजय देवरकोंडा
बता दें कि विजय देवरकोंडा का नाम बेस्ट एक्टर्स में शामिल है। वो अपनी एक-एक फिल्म के लिए अच्छा खासा अमाउंंट चार्ज करते हैं। साल 2022 में विजय ने अनन्या पांडे के साथ ‘लाइगर’ फिल्म की थी, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए एक्टर ने 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। विजय देवरकोंडा के पास आलीशान घर, गाड़ियां और मोटा बैंक बैलेंस है। विजय देवरकोंडा हैदराबाद के आलीशान जुबली हिल्स इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। इंडिया टुडे के अनुसार, इस आलीशान घर की कीमत 15 करोड़ रुपये है। एक्टर यहां अपने परिवार और अपने पेट डॉग के साथ रहते हैं।
खुद का क्लोदिंग ब्रांड चलाते हैं एक्टर
विजय देवरकोंडा एक स्टाइल आइकन हैं और देश में लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 2018 में विजय ने राउडी क्लब नाम से अपना खुद का फैशन लेबल लॉन्च किया था। पिछले कुछ सालों में उनका ये ब्रांड काफी मशहूर हुआ है।
कार कलेक्शन
विजय देवरकोंडा के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार हैं। GQ के मुताबिक उनके पास एक Mercedes Benz GLC है, जिसकी कीमत भारत में 65 लाख रुपये है। उनके पास 1.31 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक Volvo XC 90 भी है। इसके अलावा उनके पास Range Rover, Ford Mustang, BMW 5 series की एक कार भी है।