दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वेडिंग रिसेप्शन सुर्खियों में है। दो बार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होस्ट कर चुके स्टार्स हर पार्टी में एक अलग-अलग और शाही लुक में नज़र आ रहे हैं। 28 दिसंबर को दीपिका और रणवीर ने मुंबई में अपनी दूसरी रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह खुद ही डीजे बनते दिख रहे हैं। हमेशा कि तरह वो एनर्जेटिक दिख रहे हैं। वीडियो-

मुंबई के इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर के करीबी दोस्त और रिश्तेदार आए थे और कुछ खास मीडिया पर्सन भी मौजूद थे। एक बार फिर दोनों ने मैचिंग ड्रेस में एंट्री की। दोनों ने व्हाइट और गोल्डन कलर के कॉम्बीनेशन के कपड़े पहनें हुए थे और बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। दीपिका ने साड़ी के साथ भारी मैचिंग ज्वेलरी भी पहनी थी। बता दें कि दीपिका-रणवीर ने इस बार सब्यसाची के बजाय डिजाइन अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइनर ड्रेस पहनी।

रणवीर ने रिसेप्शन के दौरान खूब मस्ती की। वो स्टेज पर ही डांस के स्टेप्स करते दिखें और वहीं दीपिका अपने मेहमानों का स्वागत करने में व्यस्त थीं।

इससे पहले रणवीर और दीपिका ने बेंगलुरु के होटल लीला पैलेस में अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस रिसेप्शन में दोनों ने सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़ें पहनें थे। दीपिका ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनीं थी तो वहीं रणवीर ब्लैक शेरवानी में दिखे। इस रिसेप्शन के लिए दोनों बहुत सिंपल तरीके से तैयार हुए थे। दीपिका और रणवीर की मुंबई में एक और रिसेप्शन हुई थी जिसमें दीपिका काले-सफेद पैंट सूट में नजर आई थीं।

रिपोर्स के अनुसार, दीपिका और रणवीर 1 दिसंबर को अपनी अंतीम रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं और इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के सेलेब्स नजर आएंगें।