खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर सफलता की गारंटी मानी जाती हैं। खास बात यह भी है कि खेसारी लाल यादव बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक अच्चे सिंगर भी हैं। इस इंडस्ट्री को खेसारी लाल यादव ने कई बेहतरीन गानें दिये हैं। हर पर्व-त्योहार में खेसारी लाल यादव अपने चाहने वालों को अपनी गीतों का तोहफा जरुर देता है। होली का पर्व नजदीक है और इस बार भी खेसारी लाल यादव ने अपने प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है।
देखें वीडियो :
खेसारी लाल यादव का नया होली गीत ‘भतार गइलें दिल्ली हो’ यू-ट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि अभी इस गाने का सिर्फ ऑडियो ही वर्सन ही यू ट्यूब पर रिलीज किया गया है। लेकिन खेसारी लाल यादव के चाहने वालों को उनका यह गाना काफी पसंद आ रहा है। कुछ ही दिनों पहले इस गाने को यू ट्यूब पर शेयर किया गया और इसे अब तक चार लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। इस गाने में गीत प्यारे लाल कवि जी का है। गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। यू ट्यूब पर खेसारी लाल यादव के कुछ पुराने होली गीत भी इन दिनों काफी सुने जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के फैंस को अब इस गाने के वीडियो के रिलीज होने का इंतजार है।
बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘बलम जी लव यू’ पिछले साल रिलीज हुई थी और उनके चाहने वालों को यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी। इस फिल्में खेसारी लाल यादव भोजपुरी की चार बड़ी अभिनेत्रियों के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आए थे।