अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA 2023) की शुरुआत शुक्रवार को अबू धाबी में IIFA Rocks के साथ हुई। इस खास शाम में सलमान खान, विक्की कौशल, वरुण धवन, फराह खान, राजकुमार राव, सुनिधि चौहान और बादशाह जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगाये।

सलमान खान ने इस अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ सुखबीर सिंह के गाने ‘सौदा खरा-खरा’ गाने को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वरुण धवन और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरो को भी देखा जा सकता है। फराह और राजकुमार राव ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। जिसमें वह ऑडियंस के साथ मस्ती करते दिखे।

हाल ही में इस अवॉर्ड फंक्शन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ऐसा लग रहा था कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विकी कौशल को पीछे की तरफ कर सलमान खान के लिए रास्ता साफ किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और ये देख फैंस काफी निराश हुए। अब उस वीडियो को लेकर विकी कौशल ने रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो पर विकी कौशल का रिएक्शन

विकी कौशल ने ANI से बात करते हुए कहा,”कई बात बहुत बातें बढ़ जाती हैं, कई चीजों के बारे में फालतू की बकवास होती है। चीजें वास्तव में वैसी नहीं हैं जैसी कभी-कभी वीडियो में दिखाई देती हैं। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

क्या है मामला?
आईफा अवॉर्ड्स का जो वीडियो वायरल हो रहा था, उसमें विकी कौशल को एक फैन के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है, तभी सलमान दूसरी तरफ से अपनी सुरक्षा से घिरे हुए आते हैं और इतने में ही सलमान के बॉडीगार्ड उन्हें पीछे की ओर धकेलने लगते हैं। इतना ही नहीं विकी, सलमान से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन खान उनपर खास ध्यान न देते हुए आगे की ओर बढ़ जाते हैं और उनके बॉडीगार्ड विकी को रोकने की कोशिश करते दिखते हैं। इस वीडियो ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है।