कहते हैं ना कि जब हौंसले बुलंद हो तो सफलता की ऊंचाइयों को छूना भी आसान हो जाता है। किस्मत का दरवाजा आपके लिए कब खुल जाए कोई नहीं जानता है। इसलिए, काम करते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। कुछ ऐसा ही विक्की कौशल के साथ माना जा रहा है। विक्की कौशल का जन्म मुंबई के चॉल में हुआ था और उनके पिता शाम कौशल फिल्म इंडस्ट्री में स्टंटमैन और बाद में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे। ऐसे में विक्की आज अच्छे मुकाम पर हैं और उन्होंने अपने करियर में ऐसी कई हिट फिल्में दी हैं, जो काफी यादगार हैं। इन दिनों वो ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर माना जा रहा है कि इसकी रिलीज के बाद उनके करियर के ग्राफ और भी ऊपर बढ़ चुका है। इस मूवी के बाद इंडस्ट्री में उनके स्टारडम का कद बढ़ा है। ऐसे में आपको आज उनके करियर के ग्राफ के बारे में बता रहे हैं कि उन्होंने कितने उतार-चढ़ाव देखे हैं। चलिए बताते हैं…

विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। वो पहली बार अनुराग कश्यप की दो पार्ट में रिलीज हुई क्राइम ड्रामा फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (2012) में दिखे थे। उन्हें पहली बार स्टेज पर मानव कॉल के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लाल पेंसिल’ में देखा गया था। इसके बाद वो अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ (2012) और ‘बॉम्बे वेलवेट (2015)’ में छोटा रोल प्ले किया था। हालांकि, उनके करियर में भी समय आया जब उन्होंने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म ‘मसान’ थी, जिसे 2015 में रिलीज किया गया था। फिल्म भले ही ना चली हो लेकिन, इसमें उनके काम को नोटिस किया गया था। इसके लिए उन्हें आईफा अवॉर्ड और स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट मेल डेब्यू के लिए दिया गया था।

विक्की कौशल को साल 2018 में उनके करियर का बड़ा ब्रेक मिला था। वो फिल्म थी ‘लव पर स्क्वायर फीट’। ये एक रोमांटिंग ड्रामा मूवी थी, जो नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजनल फिल्म थी। इसके बाद वो मेघना गुलजार की फिल्म ‘राज़ी’ में नजर आए थे और ये मूवी उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट रही। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आई थीं और ये ब्लॉकबस्टर रही थी। विक्की ने अपने करियर में ऐसी 14 फिल्मों में काम किया,जो सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इसमें 7 फ्लॉप, 6 हिट और 1 एवरेज रही हैं।

विक्की कौशल की हिट और फ्लॉप फिल्में

बॉम्बे वेलवेट (डिजास्टर)

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ 2015 में रिलीज की गई थी, जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे और सपोर्टिंग कैरेक्टर में विक्की कौशल भी थे। IMDB के मुताबिक, इसका बजट 120 करोड़ था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24.1 करोड़ का बिजनेस किया था। ये बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।

मसान (डिजास्टर)

फिल्म ‘मसान’ विक्की कौशल बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी। इसे 2015 में रिलीज किया गया था। IMDB की मानें तो इसका बजट 7 करोड़ था और इसका कुल कलेक्शन 3.4 करोड़ रहा था। इसमें विक्की के साथ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी अहम रोल में थीं। मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

जुबां (डिजास्टर)

विक्की कौशल और राघवा चन्ना स्टारर फिल्म ‘जुबां’ एक और डिजास्टर रही थी। IMDB की मानें तो इसका निर्माण 8 करोड़ के बजट में किया गया था और इसकी कमाई 0.47 करोड़ रही थी।

साइको रमन (फ्लॉप)

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘साइको रमन’ भी फ्लॉप रही थी। इसमें विक्की कौशल के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शोभिता धूलिपाला अहम रोल में थीं। IMDB के अनुसार, फिल्म का निर्माण 10 करोड़ के बजट में हुआ था और कलेक्शन 7 करोड़ रहा था।

इसके अलावा विक्की कौशल की बाकी फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘राज़ी’ (घरेलू बॉक्स- 122 करोड़, बजट 40 करोड़, हिट), ‘संजू’ (घरेलू बॉक्स ऑफिस 342.3 करोड़, बजट 100 करोड़, ब्लॉकबस्टर), ‘मनमर्जियां’ (बजट-30 करोड़, कमाई 27.7 करोड़, फ्लॉप), ‘उरी’ (बजट-40 करोड़, कमाई 244.2 करोड़, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर), भूत पार्ट वन-द हॉन्टेड शिप (बजट 35 करोड़, कमाई 31.8 करोड़, फ्लॉप), ‘जरा हटके जरा बचके’ (बजट 50 करोड़, कमाई 87.6 करोड़, सुपरहिट), ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (बजट 45 करोड़, कमाई 5.6 करोड़, डिजास्टर), ‘सैम बहादुर’ (बजट-55 करोड़, कमाई-93.2 करोड़, हिट) और ‘बैड न्यूज’ (बजट- 70 करोड़, कमाई- 66.4 करोड़, एवरेज) जैसी फिल्में हिट और फ्लॉप रही हैं।

विक्की के करियर की बेस्ट फिल्म कैसे है ‘छावा’?

बहरहाल, अगर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के बारे में बात की जाए कि ये कैसे बेस्ट फिल्म हो सकती है तो ये कई मायने में उनके करियर की बेस्ट फिल्म है। पहला तो कमाई के मामले में बेस्ट है। क्योंकि ये उनके करियर की अभी तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म रही है। इसका फर्स्ट डे कलेक्शन 33.1 करोड़ रहा है। माना जा रहा है कि ये पहले वीकेंड पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं, दूसरी वजह है कि ये उनका किरदार अभी तक के किरदारों से हटकर कुछ नया किया है। इसके साथ ही इस फिल्म में अभी तक उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। इस फिल्म के बाद फैंस उनसे काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसे में देखना होगा कि आने वाली फिल्मों में विक्की कौशल कैसी परफॉर्मेंस देते हैं और ‘छावा’ कितनी कमाई करती है।

इंटेंस एक्शन, जबरदस्त ड्रामा और क्लास एक्टिंग…. 5 वजह जो बनाती हैं विक्की की छावा को Must Watch