बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) पिछले दो दिनों से काफी चर्चा में हैं। वो इन दिनों हेडलाइन्स किसी फिल्म या नेक काम के लिए नहीं बल्कि एक सुपरमॉडल को गोद में उठाने की वजह से हो रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने सोशल मीडिया पर वरुण को ट्रोल करते हुए ये तक कहा है कि ‘इसी वजह से बाहर से सेलेब्स इंडिया नहीं आते’। हालांकि, एक्टर ने भी इस पर सफाई दी और लोगों को समझाने की कोशिश की। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मामला क्या है और एक्टर ने सफाई क्या दी है?

मामला कुछ ऐसा है कि हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इसका दूसरा दिन काफी मनोरंजन भरा होने वाला था। लेकिन, ये मनोरंजन उल्टा पड़ गया। कई फिल्म स्टार्स स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। वहीं, जब बारी वरुण धवन की आई तो उन्होंने अपने डांस से सभी को झुमाया तो मगर अंत में कुछ ऐसा किया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। उन्होंने अमेरिकी सुपरमॉडल जिजी हदीद को ऊपर बुला लिया। वो जैसे ही वहां पहुंचीं तो एक्टर उन्हें गोद में उठाकर नाचने लगे और उन्हें Kiss तक किया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्या बोले वरुण धवन?

इसके बाद क्या था ट्रोल्स ने वरुण धवन की क्लास लगा दी और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना दी। एक्टर ने इस पूरे मामले पर सफाई भी दी और कहा कि ये सब प्लांड था और जिजी को इस बारे में पता था। एक महिला ने एक्टर को कहा कि ‘वरुण धवन जैसे लोगों की वजह से कोई महिला, कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती है’। इस पर वरुण ने जवाब दिया कि ‘ये सबकुछ प्लांड था। उन्होंने इंप्रोवाइज नहीं किया है। फिर भी पब्लिक नहीं मानी। लोग कहते रहे कि इसी वजह से बाहर के सेलेब्स इंडिया नहीं आते हैं।

जिजी हदीद ने वरुण को लेकर की ये पोस्ट

इसके साथ ही जिजी हदीद ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से साफ किया कि वरुण की वजह से वो अंकफर्टेबल नहीं हुईं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गोद में उठाने के मोमेंट को शेयर करते हुए लिखा, ‘वरुण धवन मेरा बॉलीवुड का सपना पूरा करते हुए’। उनकी इस पोस्ट से साफ हो गया कि वो सब जिजी की मर्जी के खिलाफ नहीं हुआ था। इन सबके बारे में उन्हें पहले से ही पता था।

कौन हैं जिजी हदीद?

जिजी हदीद के बारे में बात की जाए तो वो रियल लाइफ में एक बच्चे की मां हैं और अमेरिका की पॉपुलर मॉडल हैं। वो अमेरिका का सबसे अमीर मॉडल्स में से एक हैं। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि उनकी नेट वर्थ करीब 247 करोड़ रुपए की है।