वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ (Baby John) को लेकर चर्चा में हैं। इसे क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए वरुण पहली बार साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसका निर्माण एटली कुमार की वाइफ प्रिया एटली कुमार ने किया है। ऐसे में इसकी रिलीज से पहले फिल्म के स्टार्स इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच अब वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर के प्रपोजल को रिजेक्ट करने के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस प्रपोजल को क्यों मना कर दिया था।

दरअसल, ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के बीच वरुण धवन शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काफी कुछ शेयर किया और दिलचस्प किस्से भी शेयर किए। इसी बातचीत में एक्टर ने श्रद्धा कपूर से प्रपोजल से जुड़े वाकये के बारे में भी बताया। उन्होंने किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने बचपन में प्रपोजल दिया था लेकिन उन्होंने इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उनको लड़कियां पसंद नहीं थीं। वरुण ने इस बात को खुद कबूला था।

वरुण धवन ने शुभांकर मिश्रा से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं आगे की कहानी बताने वाला हूं अभी। हम 8 साल के थे और इस उम्र में कौन से लड़के को लड़कियां पसंद आती हैं। वो पहाड़ पर क्यों लेकर गईं समझ नहीं आया।’ इस रील वीडियो में श्रद्धा का वीडियो भी चल रहा है, जब वो शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं तो उन्होंने इसके बारे में बताया था। अब वरुण के रिएक्शन के साथ उनका वो वीडियो भी एडिट किया गया है। इसमें एक्ट्रेस कहती हैं, ‘वरुण ने मेरा प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था। मैं उन्हें पहाड़ पर लेकर गई और वहां मैंने उनसे कहा कि जो मैं उनसे कहूंगी उसका वो उल्टा मतलब समझें। मैंने उनसे कहा, यू लव आई।’

फिर वरुण धवन का वीडियो आता है। इसमें वो कहते हैं, ‘मैं एक बात बताता हूं।’ शुभांकर पूछते हैं, ‘आप पिटे थे?’ इस पर एक्टर जवाब देते हैं, ‘थोड़ा पिटा था। उसने मुझे पिटवाया था। मुझे उसने 3 लड़कों से पिटवाया था क्योंकि मैं हां नहीं बोल रहा था।’ इसके बाद वो ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

एक साथ हिट फिल्म दे चुके हैं वरुण धवन-श्रद्धा कपूर

गौरतलब है कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और दोनों की फिल्में हिट्स भी रही हैं। इसमें ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो भी किया था। इसमें ‘भेडिया’ और ‘स्त्री 2’ शामिल है और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। श्रद्धा को आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इसने भारत में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसका बजट 50 करोड़ है।

South Adda: कम नहीं हो रही अल्लू अर्जुन की मुश्किल, भगदड़ मामले के बाद अब ‘पुष्पा 2’ के इस सीन पर घमासान, कांग्रेस MLC ने दर्ज कराई शिकायत