वरुण धवन और नताशा दलाला 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नताशा और वरुण बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब नताशा वरुण को पसंद नहीं करती थीं। पर वरुण नताशा को दिल-ओ-जान से चाहते थे। वरुण ने कई बार नताशा को प्रपोज भी किया, लेकिन वो हर बार वरुण के प्रपोजल को ठुकरा देती थीं और उन्हें रिजेक्ट किया था।
लेकिन नताशा वरुण के चार्म से ज्यादा दिन तक बच नहीं पाईं और वरुण का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। और अब ये लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप में रहा कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। वरुण ने नताशा को पहली बार तब देखा था जब वह 6th क्लास में पढ़ते थे। तभी से वरुण के दिल में नताशा की फोटो छप गई थी। लेकिन नताशा उन्हें सिर्फ अच्छा दोस्त ही मानती थीं।
करीना कपूर खान के शो ‘व्हॉट वुमेन वॉन्ट’ में जब वरुण धवन आए थे, तब उन्होंने नताशा और अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। वरुण ने बताया था कि नताशा ने उन्हें तीन से चार बार रिजेक्ट कर दिया था। वरुण ने कहा था- डेटिंग करने से पहले नताशा ने मुझे तीन से चार बार रिजेक्ट किया, लेकिन मैंने जरा भी उम्मीद नहीं छोड़ी।
वरुण ने बताया था-पहली बार मैंने नताशा को छठवीं क्लास में देखा था। क्लास 11वीं और 12वीं तक हम अच्छे दोस्त रहे। हमनें मानेकजी कपूर स्कूल में पढ़ाई पूरी की। वह येलो और मैं रेड हाउस में था। हम गेम्स पीरियड मे भी साथ होते थे, हम बास्केट बॉल खेलते थे। एक बार मैंने उसे लंचब्रेक में नोटिस किया, वो सामने से आ रही थी… तो मुझे उसपर बहुत प्यार आया।
बता दें, नताशा एक फैशन डिजाइनर भी हैं। अमेरिका (न्यूयॉर्क) से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नताशा मुंबई आ गईं। हालांकि उन्होंने खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है। बता दें कि साल 2018 में जब वरुण, करण जौहर के शो में जब पहुंचे थे तब भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वरुण और नताशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरुण ने इस शो में कबूल भी किया था कि वह नताशा को डेट कर रहे हैं।