23 अगस्त 1992 को राजधानी दिल्ली में जन्मी वाणी अपनी पहली ही फिल्म से लोगों की नजरों में आ गई थीं। फिल्म थी- शुद्ध देसी रोमांस। फिल्म में लीड रोल में थे सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर की यह पहली फिल्म थी। बिज़नेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली वाणी कपूर ने करीब 3 साल तक होलट में काम किया करना पड़ा था। लेकिन इसी दौरान उनकी रुचि मॉडलिंग में भी बढ़ी। और फिर मुंबई चली आईं।
वाणी कपूर के पिता शिव कपूर जो कि बिजनेस मैन हैं, चाहते थे कि वाणी जल्दी शादी कर ले। वाणी कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि पिता का मानना था लड़कियों को जल्दी शादी कर लेनी चाहिए। और यही वजह रही कि वाणी कपूर की बड़ी बहन की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। लेकिन वाणी कपूर ने ऐसा करने से मना कर दिया।
वाणी ने अपनी बैचलर इन टूरिज्म की पढ़ाई इग्नू से की। इसके बाद वाणी ओबेरॉय होटल्स में इंटर्नशि करने लगीं। रिपोर्ट के मुताबिक वाणी ने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स में करीब 3 सालों तक काम किया। इसके बाद आईटीसी के होटल्स में भी काम किया। वाणी ने अपना मॉडलिंग करियर का सफ़र एलिट मॉडल मैनेजमेंट से शुरू किया था।
साल 2009 में वाणी कपूर ने सोनी टेलीविजन सीरीज स्पेशल 10 में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। इसके बाद साल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और वह सेलेक्ट हो गईं। यह फिल्म यशराज बैनर के तहत बन रही थी। जिसमें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में वाणी ने एयर होस्टेस तारा की भूमिका निभाई थी। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इस किरदार के लिए वाणी कपूर को फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से नवाजा गया था।
बॉलीवुड की एक फिल्म करने के बाद वाणी कपूर ने साउथ सिनेमा की तरफ रुख किया। और साल 2014 में तमिल रोमांटिक फिल्म Aaha Kalyanam में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं। यह बॉलीवुड फिल्म बैंड बाजा बारात की रीमेक थी। इसके बाद साल 2016 में रणवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे में काम किया। बेफिक्रे करने के बाद वाणी कपूर ने 3 साल का ब्रेक लिया और फिर साल 2019 में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर के साथ कमबैक किया। बता दें वाणी कपूर साल 2017 में यशराज के रीमेक म्यूजिक वीडियो Main Yaar Manana Ni में भी नजर आई थीं। फिलहाल वाणी अपने आगामी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में हैं। फिल्म में वाणी के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे।