इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने यूट्यूबर अरमान मलिक के घर सरप्राइज गिफ्ट भेजा है। अरमान की पहली पत्नी पायल ने अपने व्लॉग में उर्फी के तोहफे के बारे में जानकारी दी। पायल ने कहा कि उनके घर किसी का गिफ्ट आया है, जिसमें बुके, ढेर सारी चॉकलेट और केक हैं। जब उन्होंने गिफ्ट के साथ आया कार्ड देखा तो उसमें ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ उर्फी जावेद का नाम लिखा था।

उर्फी ने भेजा बच्चों के लिए गिफ्ट

उर्फी ने लिखा था,”प्रिय कृतिका और पायल, आपके सभी बच्चों के लिए बधाई। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें और आपको भी अच्छी सेहत दे। उर्फी जावेद….” पायल ने ये पढ़ते हुए कहा,”ये भेजा है मुंबई से उर्फी ने। उर्फी इतना प्यार दिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इनसे काफी समय से हमारी बात हो रही थी। इन्हें हमने घर पर बुलाया भी है। इनका पूरा परिवार हमें बहुत प्यार करता है।

आपको बता दें कि अरमान की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका हाल ही में मां बनी हैं। कृतिका ने अप्रैल में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने जैद मलिक रखा है। इसके लगभग एक महीने बाद पायल ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिनके नाम उन्होंने तूबा और अयान रखा है। मलिक परिवार अपनी लाइफ के हर पल के अपडेट फैंस को देते रहते हैं।

जहां एक तरफा मलिक परिवार में एक साथ ढेर सारी खुशियां आई हैं, इसी के साथ वह काफी परेशान भी हैं। दरअसल कृतिका के बेटे जैद की तबीयत काफी खराब है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ पायल के बेटे अयान की भी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। उसे स्किन से संबंधी दिक्कत हो रही है। इसी बीच अचानक उनकी बेटी तूबा की सांसें रुक गई थीं। जिससे पूरा परिवार काफी परेशान हो गया था।

पायल का रो-रोकर बुरा हाल था। व्लॉग में अरमान ने इस बात की जानकारी दी थी। वह जैद और कृतिका के साथ अस्पताल में थे, तभी उनकी बहन सपना ने कॉल पर उन्हें तूबा की तबीयत के बारे में बताया। वह तुरंत घर के लिए निकले। जब वह घर पहुंचे तब तक तूबा ठीक हो चुकी थी, लेकिन पायल और उनकी बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। अरमान ने उन्हें समझाया और ख्याल रखने को कहा।

अरमान मलिक ने दो शादिया की हैं। कई सालों पहले अरमान ने पायल से शादी की थी, जिससे दोनों का एक सात साल का बेटा चिरायू है। इसके बाद उनकी लाइफ में कृतिका आईं। पायल ने दोनों की शादी के लिए हां कहा और अब वह सब एक परिवार की तरह साथ रहता है। पायल और कृतिका के तीन बच्चे हुए हैं, जिसके बाद अब इनके घर में चार बच्चे हैं। जिन्हें दोनों अपना बच्चा मानती हैं।