बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड को लेकर कई तरह की कहानियां सामने आती रही हैं। बॉलीवुड हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड के निशाने पर रहा है और ये बात किसी से छिपी नहीं है। कई एक्टर्स गैंगस्टर्स के इशारों पर नाचा करते थे और ऐसे ही एक डॉन माधुरी दीक्षित को भी नचाना चाहता था, लेकिन एक्ट्रेस इसके लिए कभी नहीं मानी। जिसके बाद वो इतना नाराज हो गया कि उसने माधुरी को जान से मारने की प्लानिंग तक बना ली थी।
लेखक और वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र दीक्षित ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। जिनमें से एक माधुरी दीक्षित को लेकर भी किया है। एक समय था जब माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की टॉप हीरोइन थीं और उनके फैंस की संख्या अनगिनत थी। वो एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही थीं, जिनमें उनके रोमांटिक गानों के साथ आइटम नंबर्स भी थे। तभी अंडरवर्ल्ड डॉन अनीस इब्राहिम की नजर भी माधुरी दीक्षित पर पड़ी।
बताया जाता है कि अनीस अपनी अय्याशी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपने झांसे में फंसाता था। उसने माधुरी दीक्षित को भी फंसाने की कोशिश की। वो बड़ी-बड़ी पार्टियों का आयोजन करना था, जिसमें हीरोइनें भी आती थीं, वो उन्हें महंगे तोहफे देता था। ऐसे ही उसने माधुरी दीक्षित के साथ भी किया, लेकिन माधुरी उसके जाल में नहीं फंसी। वो चाहता था माधुरी दुबई चलें, मगर वो नहीं मानीं। इस बात से उसकी ईगो को ठेस पहुंची और उसने एक्ट्रेस को जान से मारने की प्लानिंग कर डाली।
जितेंद्र दीक्षित ने अपने पॉडकास्ट में पुलिस अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी से बातचीत में पता लगी कुछ बड़ी बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन का साया बॉलीवुड पर मंडरा रहा था। जिसके कारण माधुरी दीक्षित की जान को भी खतरा था।
खुद पुलिस ने सुनाई थी कहानी
दीक्षित ने अपने पॉडकास्ट में कहा, “ये कहानी भी मुझे अविनाश धर्माधिकारी ने ही सुनाई थी, एक तरह से उन्होंने माधुरी दीक्षित की जान बचाई थी। अनीस इब्राहिम गलत इरादे से माधुरी दीक्षित पर दुबई आने का दबाव बना रहा था। वो कई दूसरी हीरोइनों को भी बुलाता था, उन्हें तोहफे देता था और जो चाहता था वो करता था। उसकी नजर माधुरी दीक्षित पर भी थी। माधुरी दीक्षित ने जाने से मना कर दिया और उसकी शर्त के आगे झुकी नहीं। इससे अनीस इब्राहिम नाराज हो गया और उसने तय कर लिया कि माधुरी को मार दिया जाएगा। ये जानकारी क्राइम ब्रांच तक पहुंची और क्राइम ब्रांच ने सुरक्षा मुहैया कराई और नजर रखी। फिर माधुरी दीक्षित भी कुछ सालों के लिए देश से बाहर चली गईं। ये एक बड़ा खतरा था, लेकिन माधुरी ने खुद को इससे बचा लिया और डॉन से नहीं मिलीं।”
कौन था अनीस इब्राहिम?
आपको बता दें, अनीस इब्राहिम कोई और नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम का भाई था, जो कई ड्रग कार्टेल चलाता था। दाऊद इब्राहिम का 90 के दशक में बॉलीवुड पर काफी प्रभाव था, और कई सितारों का उनसे उठना-बैठना था।