आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के मचअवेटेड फिल्म ओके जानू का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो चुका है। यह फिल्म मणि रत्नम की तमिल फिल्म ओ कधल कनमनी का हिंदी रीमेक है। फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है। शाद अली ने इससे पहले किल दिल डॉयरेक्ट की थी। यह फिल्म आजकल के रिलेशनशिप और मेट्रो सिटी में चलते लिवइन रिलेशनशिप के जीवन को दिखाती है। फिल्म में नसीदुद्दीन शाह भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। हैं। फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर यूजर्स ने काफी पसंद किया है। आशिकी 2 के बाद एक बार फिर आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर साथ नजर आएंगे। आशिकी 2 के बड़ी हिट साबित हुई थी। लेकिन उस फिल्म से श्रद्धा को ही फायदा मिलता दिखा आदित्य अभी भी ठीक से पैर नहीं जमा पाए हैं। ट्विटर यूजर्स ने दोनों की जोड़ी को ADISHRA नाम दिया है और दोनों की कैमिस्ट्री की भी काफी तारीफ की जा रही है।
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के वॉइस ओवर से होती है। पहले ही शॉट में आदित्य और श्रद्धा दिखाई देते हैं जो एक दूसरे से शादी नहीं करना चाहते। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक है। ट्रेलर में लव मेकिंग सीन्स का तड़का भी डाला गया है। ओवर ऑल ट्रेलर की बात करें तो आदित्य और श्रद्धा को एक साथ देखना अच्छा लग रहा है। इससे पहले दोनों एक्टर साथ आशिकी-2 फिल्म में काम कर चुके हैं। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है। कहा जा सकता है कि साल की शुरुआत एक रोमांटिक फिल्म से होने वाली है। फिल्म में रहमान का संगीत है और गीत लिखे हैं गुलजार साहब ने। फिल्म 13 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है। बतौर प्रोड्यूसर मणि रत्नम की कमबैक फिल्म भी कही जा सकती है। क्योंकि इस फिल्म से वह सात साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आई रावण थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
https://twitter.com/AM_Shaheena/status/808333643965833217
They look like college students in these pics?
Unintentionally cute Adishra ?
We Love Ok Jaanu Trailer ❤ pic.twitter.com/IGGORNamKG— mahima (@firefliesthough) December 12, 2016
It could be a big movie by them after aashique2. so We Love Ok Jaanu Trailer https://t.co/TloK3uKmlI
— Shahed Jahedi (@ShahedJahedi) December 12, 2016
https://twitter.com/TejuBollineni/status/808328770771746816
https://twitter.com/AM_Shaheena/status/808334143708770304
They live each & every day as if life is a grand party?@ShraddhaKapoor ?
We Love Ok Jaanu Trailer ? pic.twitter.com/YrXtLaaYBC— ρrσυ∂ ѕнrα∂∂нα geмѕ✨ (@Team_ShraddhaK) December 12, 2016
We are already in love with Adi & Tara.
Can't get enough of them.
We Love Ok Jaanu Trailer ? pic.twitter.com/0pAJ3tYnin— ρrσυ∂ ѕнrα∂∂нα geмѕ✨ (@Team_ShraddhaK) December 12, 2016