Bigg Boss OTT का ये तीसरा सीजन पिछले सीजन से काफी अलग है। सबसे बड़ी बात इस बार शो के होस्ट भी अलग हैं। सलमान खान की जगह अब इसे अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। दर्शकों को उनकी होस्टिंग पसंद आ रही है, लेकिन उन्हें सलमान खान की कमी भी खल रही है। ‘बिग बॉस 11’ की विनर शिल्पा शिंदे ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि सलमान खान की जगह कोई नहीं ले सकता।

अनिल कपूर की होस्टिंग पर क्या बोलीं शिल्पा शिंदे?

पैपराजी से बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने शो के नए होस्ट के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “होस्ट नहीं है तो मजा नहीं है। ‘झकास’ वालों की अपनी जगह अलग है, बाकी बिग बॉस बोले तो भाई भाई।”

अनिल कर रहे सलमान को कॉपी?

बता दें कि जब से ये शो शुरू हुआ है, अनिल कपूर की होस्टिंग को लेकर तमाम बातें हो रही हैं। कोई कह रहा है कि अनिल कपूर बखूबी अपना काम कर रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि वह वीकेंड का वार में सलमान खान की कॉपी करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि अनिल को शो की होस्टिंग के लिए प्यार मिल रहा है।

शो होस्ट करने पर क्या बोले अनिल कपूर?

एचटी को दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ होस्ट करने के बारे में बात की थी। इससे पहले ये शो सलमान खान के अलावा करण जौहर भी होस्ट कर चुके हैं। इसके बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा था कि हम सब अलग हैं और अपने जीवन के अनुभव के हिसाब से ही काम करते हैं। उन्होंने कहा था कि वह जो हैं वहीं रहेंगे, जैसे हैं खुद को वैसा ही दिखाएंगे।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की बात करें तो इस बार अरमान मलिक, कृतिका मलिक, पायल मलिक, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, चंद्रीका दीक्षित, शिवानी कुमारी, साई केतन राव, सना मकबूल, सना रणवीर शौरी, सना सुल्तान, नीरज गोयत, मुनीषा और दीपक चौरसिया ने हिस्सा लिया। जिनमें से नीरज, पायल, मुनीषा शो से बाहर हो चुके हैं।