Khatron Ke Khiladi Season 14 Start Date: ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 14 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स भारत लौट चुके हैं। अब इंतजार है तो बस इस खतरनाक रिएलिटी शो के शुरू होने का। दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि ये शो 15 जुलाई को शुरू हो रहा है। जी हां! इसका ग्रैंड प्रीमियर जुलाई को कलर्स पर होने वाला है और रोहित शेट्टी इसे होस्ट करने वाले हैं। हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये शनिवार और रविवार रात प्रसारित होगा।
ये हैं कंटेस्टेंट्स
इस बार गशमीर महाजनी, नियति फतनानी, असीम रियाज, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे और कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर अल्हूवालिया, आशीष मेहरोत्रा, करणवीर मेहरा, अदिति शर्मा हैं। ये सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसकी शूटिंग के दौरान से ही ये शो विवादों के चलते खबरों में बना हुआ है। इस शो की शूटिंग रोमानिया में हुई और शो रैपअप होने के बाद रोहित शेट्टी ने इसकी जानकारी दी।
किस कंटेस्टेंट को मिली सबसे ज्यादा फीस
इस सीजन में सबसे ज्यादा जो सुर्खियों में रहने वाले हैं वो है ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट रहे आसिम रियाज। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका रोहित शेट्टी और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़ा हुआ और वो शो से बाहर हो गए। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस शो के लिए हर हफ्ते लगभग 15 से 20 लाख चार्ज किए थे।
शालीन भनोट इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट होने वाले हैं और उन्होंने हर हफ्ते 15 लाख चार्ज किए हैं। अभिषेक कुमार ने हर हफ्ते 8 से 10 लाख रुपये चार्ज किए हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने पर वीक 5 से 7 लाख चार्ज किए हैं और गश्मीर ने 12 लाख चार्ज किए हैं।