‘क्या हुआ तेरा वादा’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘कफस’ को लेकर चर्चा में हैं। आखिरी बार उन्हें ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद इसी में देखा गया था। वैसे तो एक्ट्रेस को टीवी शोज के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से एक्टिंग में करियर की शुरुआत की थी। छोटे पर्दे पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मों में अपना लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने ओटीटी पर भी कदम रखा। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो करियर के शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।

दरअसल, मोना सिंह हाल ही में वेब सीरीज ‘कफस’ में नजर आईं। ‘डार्क मनी’ की ये हिंदी सीरीज इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न से रूबरू कराती है। ऐसे में इंडिया टुडे से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी इसका शिकार होना पड़ा था। मोना बताती हैं कि ‘उन्हें इसका शिकार तब होना पड़ा जब वो नई-नई इंडस्ट्री में आई थीं और ऑडिशन्स दे रही थीं। ये ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के मिलने से पहले की बात है। वो ऑडिशन के सिए पुणे से बॉम्बे आया करती थीं। इस दौरान कुछ ऐसे लोगों से मिली, जिन्होंने उन्हें अनकंफर्टेबल, अजीब और भयानक महसूस करावाया।’

खुद को कैसे बचाऊं?- मोना सिंह

इसके अलावा मोना सिंह ने उनसे आगे कहा कि उन्हें लगता है कि महिलाएं चाहे कितनी भी नादान या कमजोर हैं या किसी भी उम्र की हों उनका इंन्ट्यूशन कभी गलत नहीं होता है। वो कभी गलत नहीं आंकती हैं। उस समय उन्हें इस बात का एहसास हो चुका था कि वो बहुत खराब स्थिति में फंसी हैं। वो सोचने लगी थीं कि यहां से कैसे निकलें और खुद को कैसे बचाएं? उनके दिमाग में बस यही चल रहा था।

पर्सनल च्वॉइस बन चुका है- मोना सिंह

इसके साथ ही मोना सिंह का कास्टिंग काउच को लेकर ये भी मानना है कि अब ये पर्सनल च्वॉइस बन चुका है। ये ऐसी चीज है, जो हर इंडस्ट्री में मौजूद है। उन्होंने कहा कि ‘जीवन में ऐसी चीजें होती रहती हैं। बात सिर्फ इतनी है कि ऐसी चीजें कभी भी उन्हें करने से नहीं रोकतीं, जो आप करना चाहते हैं। इसने उन्हें इंडस्ट्री में आने से नहीं रोका है। वो अभी भी सपने का पीछा कर रही हैं। ये इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि ऐसा हर जगह है और अब पर्सनल च्वॉइस बन गया है।’