टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे के घर खुशखबरी आई है। कपल के घर जश्न का माहौल है। पंखुड़ी पिछले काफी समय से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
इस बात की जानकारी खुद इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को उन्हें ये खुशियां मिली हैं। इसके बाद से तमाम सेलेब्स और फैंस पंखुड़ी और गौतम को दो नए नन्हे मेहमान आने की खुशी में खूब बधाइयां दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने अब एक बेटी और बेटे का स्वागत किया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर करके पहले प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। वहीं अब कपल ने 25 जुलाई 2023 को एक बेटे और एक बेटी का वेलकम किया है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खुशी फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा कि ‘दो का आशीर्वाद मिला है। हमें एक बेटा और एक बेटी मिले हैं। 25 जुलाई 2023 को आए, दिल खुशी और ग्रेटिट्यूड से भर गया। हम खुशी से चार लोगों के परिवार की अपनी जर्नी की शुरुआत की अनाउंसमेंट करते हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं गौतम और पंखुड़ी’।
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी को सितारों ने दी बधाई
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी के माता-पिता बनने की इस खबर उनके फैंस और जानने वाले खुश नजर आ रहे हैं। लोगों ने उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर बधाई संदेश भेजने शुरू कर दिए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, भारती सिंह, देवोलीना, आमिर अली समेत अन्य ने बधाई दी।
शादी के 5 साल बाद बने पैरेंट्स
बता दें कि टीवी सीरियल स्टार गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के बाद कई लोगों ने इनके उम्र के बारे में बात की क्योंकि गौतम अपनी पत्नी से लगभग 14 साल बड़े हैं। हालांकि, कपल ने लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। अब शादी के 5 साल बाद इस स्टार कपल ने अपनी पहली संतानों का स्वागत किया है।
कपल ने इन सीरियल्स में किया काम
गौरतलब है कि गौतम और पंखुड़ी दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स हैं। गौतम ने ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘सूर्यपुत्र कर्ण’, ‘बा बहू और बेबी’ जैसे कई नामी सीरियल में काम किया है। पंखुड़ी ने भी ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में काम किया है। इस सीरियल में उन्होंने द्रौपदी का रोल प्ले किया था, जबकि गौतम कर्ण के रोल में थे। इसके अलावा पंखुड़ी ने ये है आशिकी, रजिया सुल्तान, कौन है?, लाल इश्क, ये रिश्ता क्या कहलाता है, मैडम सर, गुड से मीठी इश्क जैसे की शोज में नजर आ चुकी हैं।