टीवी एक्ट्रेस अभिनेत्री तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उन्होंने बीते दिन टीवी सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कम उम्र में तुनिशा के दुनिया छोड़कर जाने से फैंस को झटका लगा है।
फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं उनकी मां ने आरोप लगाया है कि तुनिशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद (Sheezan Khan) की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड किया है।
पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं एक्ट्रेस के शव को मुंबई स्थित जेजे अस्पताल में रात 1.30 मिनट पर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। जहां सुबह 4.30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को कोल्ड स्टोरेज में रख दिया गया है। इसी बीच तुनिशा की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई है। तुनिशा शर्मा ने मौत से महज छह घंटे पहले अपना आखिरी पोस्ट साझा किया था।
तुनिशा ने अपने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा
एक्ट्रेस ने सुसाइड से महज 6 घंटे पहले इंस्टा स्टोरी पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तुनिशा सेट पर मेकअप करवा रही है और अपनी स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही है। उनके बाल बनाए जा रहे थे। वो टीम से बात भी कर रही थीं। हालांकि वह क्लिप में उदास नजर आ रही हैं।
क्लिप में वह वाइट और बेबी पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- जो अपने जुनून से इन्सपायर्ड होते हैं, वह रूकते नहीं हैं। बता दें कि तुनीशा मुंबई में अपनी मां के साथ रहती थी। बता दें कि एक्ट्रेस का जन्म 4 जनवरी 2022 को चंडीगढ़ में हुआ था।
तुनिशा शर्मा नेटवर्थ
बता दें कि तुनिशा ने भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी डेब्यू किया था। तब से अब तक वह ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘इश्क सुभानअल्लाह’जैसे कई चर्चित शो का हिस्सा बनीं। इसके अलावा फिल्मों में भी उन्होंने किस्मत आजमाई। ‘फितूर’, ‘बार बार देखो’, ‘कहानी 2’, ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिशा करीब 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन थीं।