Bollywood Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर वीडियो का काउंट डाउन शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। ऐसा तब हुआ जब एक्टर ने ट्वीट करके जानकारी दी कि वो इस दिन बुर्ज खलीफा जाने वाले हैं और बुर्ज खलीफा के साथ ‘जवान’ का जश्न मनाएंगे। तभी से इसके ट्रेलर रिलीज को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक ट्रेलर वीडियो के जारी किए जाने का ऐलान नहीं किया गया है। इसके साथ ही किंग खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर भी चर्चा ने जोर पकड़ ली है। जापान में इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है। फिल्म को 1 सितंबर को 78 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उन्हें बधाई देने के लिए हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय एक्टर के घर पहुंचे। इस मुलाकात की इनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के जुड़े रहिए।
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से कहा, 'मेरे पास एक ही भाई काफी है। मैं नहीं बना रही किसी को भाई।' एक्ट्रेस राखी सेलिब्रेट करने के लिए घर के लिए रवाना हो गई हैं।
आयुष शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डैशिंग बॉडी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान देखने के लिए मिल रहे हैं और वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान के अपकमिंग गीत 'नॉट रमैया वस्तावैया' की झलक के साथ अपने प्रशंसकों को शानदार सरप्राइज दिया था। इसके बाद अब ये गाना रिलीज कर दिया गया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
This is not chaiya chaiya.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 29, 2023
This is #NotRamaiyaVastavaiya.
This is a Jawan's tha tha thaiya.
Thx @VishalDadlani, @shilparao11, @anirudhofficial, @kumaarofficial @VMVMVMVMVM
There are so many stories behind this song….but stories are for the 31st when the trailer comes… pic.twitter.com/YKsEhGd0JI
कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन नुपूर ने साउथ का रुख किया है। उन्होंने फिल्मी करियर को चमकाने के लिए साउथ में करियर शुरू करने का फैसला किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
'बिग बॉस ओटीटी 2' में जिया शंकर और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की केमिस्ट्री कमाल की रही है। ऐसे में अब एक्ट्रेस फुकरा इंसान की टांग खींचते हुए नजर आई हैं। वो उनसे प्रपोज की बात करती हैं। पढ़िए पूरी खबर…
सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' (Gadar-2) की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर भले ही हो गई है मगर इसका जलवा थिएटर्स में अब भी बरकरार है। ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है। पढ़िए पूरी खबर…
रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में प्रिंस नरूला को टास्क के दौरान चोटें आई हैं, जिसका एक वीडियो क्लिप उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो गौतम गुलाटी पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा, सनी सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी आपको फिल्म 'रिस्की रोमियो' में साथ में देखने के लिए मिलेगी। इसका मोशन पोस्टर भी शेयर किया गया है। तरण आदर्श ने इसे शेयर कर जानकारी दी है।
राखी सावंत इन दिनों उमराह करने के लिए मक्का गई हुई हैं। वो वहां से लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट वीडियो में अपना दर्द बयां किया है। वो इसमें फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं और कह रही हैं, 'या अल्लाह ये मेरे साथ क्या हो गया है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है।'
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपने बेटे की हत्या के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। इसी बीच उन्होंने बयान दिया है कि लोगों के बीच सिंगर के खून से सने कपड़े पहनकर लोगों के बीच जाएंगे। ताकि उनके बेटे को इंसाफ मिल सके।
रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो शोविक के साथ पूल के किनारे बैठे नजर आ रही हैं और भाई पर खूब प्यार लुटा रही हैं। इसमें एक्ट्रेस को उन्हें Kiss करते हुए देखा जा सकता है।
उर्वशी रौतेला को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि वो इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें बताया जा रहा है कि वो एक मिनट के एक करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। इस पर उनका रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। वो कहती हैं कि भगवान करे ऐसे दिन सबके जिंदगी में आए।
मिताभ, शाहरुख, अजय देवगन सहित कई अभिनेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामला पान मसाला और गुटखा प्रचार का है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22.09.22 को दिए गए आदेश के परिपालन में कोई समुचित कार्रवाई न करने पर दायर अवमानना अर्जी पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उन्हें बधाई देने के लिए हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय एक्टर के घर पहुंचे। इस मुलाकात की इनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर वीडियो का काउंट डाउन शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। ऐसा तब हुआ जब एक्टर ने ट्वीट करके जानकारी दी कि वो इस दिन बुर्ज खलीफा जाने वाले हैं और बुर्ज खलीफा के साथ ‘जवान’ का जश्न मनाएंगे।
Jawan ka jashn main aapke saath na manau yeh ho nahin sakta. Aa raha hoon main Burj Khalifa on 31st August at 9 PM and celebrate JAWAN with me. And since love is the most beautiful feeling in the world, toh pyaar ke rang mein rang jao and lets wear red…what say? READYYYY! pic.twitter.com/IUi4AkGrZy
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 28, 2023
किंग खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर भी चर्चा ने जोर पकड़ ली है। जापान में इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है। फिल्म को 1 सितंबर को 78 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी है।
‘PATHAAN’ TO RELEASE IN JAPAN ON 1 SEPT… #YRF’s #Blockbuster #Pathaan will release in #Japan on 1 Sept 2023 [78 screens]… OFFICIAL POSTER for #Japanese market…#SRK #DeepikaPadukone #JohnAbraham #SiddharthAnand #AdityaChopra pic.twitter.com/tn8xa7vKH0
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 28, 2023