ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस बार वो दिवाली पर किसी के घर नहीं जाएंगी। शुभी ने इसकी वजह भी बताई है। शुभी शर्मा ने कहा कि पिछले साल उन्होंने बिग बॉस फेम अभिषेक कुमार के घर दीपावली का त्यौहार मानया था। अभिषेक जब बिग बॉस में थे तब शुभी ने उनका सपोर्ट भी किया था और उनके बाहर होने पर उन्हें मैसेज भी किया था। शुभी ने कहा कि दीपावली पर ट्रांसजेंडर का किसी के घर जाना शुभ होता है, मगर वो इस साल किसी के भी घर नहीं जाएंगी।
ईटाइम्स से बात करते हुए शुभी ने कहा, हर साल इस वक्त कई सेलेब्स हमें अपने घर पर पूजा करने के लिए बुलाते हैं। शुभी ने कहा कि वो इस बार की दिवाली अपने घर पर मनाएंगी। शुभी ने बताया कि दिवाली मनाने जब वो अभिषेक के घर गई थीं उस वक्त वो बिग बॉस के घर में थे। वो न सिर्फ दिवाली पर उनके घर गईं बल्कि शो के दौरान उनका सपोर्ट किया और वीडियो भी बनाए। मगर शो से बाहर आने के बाद अभिषेक ने उन्हें जवाब नहीं दिया।
य
शुभी ने बताया कि उन्होंने अभिषेक को मैसेज किया था कि वो भले ही विनर बनकर नहीं आए मगर फैन्स के लिए वो विनर हैं। मगर अभिषेक ने उनके इस मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। शुभी ने बताया कि उन्होंने 1 महीने बाद उन्हें वाट्सअप कॉल किया, 7-8 मैसेज किए मगर उन्होंने मैसेज इग्नोर किया। शुभी ने कहा कि अभिषेक उन्हें सेल्फिश लगे। शुभी ने कहा कि अभिषेक ने ट्रांसजेंडर की फीलिंग्स के साथ खेला है जो गलत है।