Pathaan Trailer Leaked: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख (Shahrukh Khan) खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म ‘पठान’ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं। इनमें शाहरुख और दीपिका की ऑनस्क्रीन दमदार केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे फिल्म से पहले ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस बीच ट्विटर पर पठान का ट्रेलर लीक होने की चर्चा छिड़ गई।
फिल्म की रिलीज में कुछ दिन ही बाकी हैं लेकिन निर्माताओं ने अब तक फिल्म का ट्रेलर जारी नहीं किया है। जहां ट्रेलर रिलीज के बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, वहीं पठान का ट्रेलर होने का दावा करने वाला एक वीडियो ट्विटर पर धूम मचा रहा है।
Pathaan Trailer Leak की चर्चा क्यों हुई?
शाहरुख खान के एक फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ लिखा- #pathaan Tralier Leaked!! यहीं से ट्रेलर लीक होने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, इस बात की कहीं से पुष्टि नहीं हो रही है कि यह वीडियो क्लिप पठान फिल्म का ही है। एडिटेड वीडियो में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अपने एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो:
सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर चलाई कैंची
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर विवाद भी हो गया है। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने एक सीन को बदलने की सलाह दी है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि ‘केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने निर्माताओं को फिल्म के विवादित सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ समेत फिल्म में कुछ बदलाव करने का निर्देश दिए हैं।’
क्यों हो रहा ‘बेशर्म रंग’ पर विवाद
पठान का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। यह गाना रिलीज के बाद से ही विवादों का हिस्सा बना हुआ है। दरअसल गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई है। इस पर लोगों का कहना है कि भगवा रंग एक धर्म विशेष के लिए बहुत गर्व और आस्था का विषय है और इस रंग के साथ फिल्म में ये जो बर्ताव हुआ है, वो धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला है। इस विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू महासभा और करणी सेना जैसे संगठन शामिल हैं।