विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ से बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। ये उनके करियर के साथ ही इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, जिसने महज पांच दिनों में 165 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की जा रही है। इसकी कमाई की रफ्तार को देखकर माना जा रहा है कि विक्की ने अपने 10 साल के करियर में जितनी भी फिल्में दी है ये सबको पीछे छोड़ देगी। लेकिन, अगर विक्क की किस्मत ने साथ दिया होता तो उनके पास इसके पहले ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्में आ चुकी होतीं। वो चार बड़ी फिल्में साइन करने से चूक गए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया।

विक्की कौशल अगर उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनते तो उनके करियर के ग्राफ में ब्लॉकबस्टर फिल्मों की संख्या तो बढ़ती ही साथ ही उनके टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए और भी जुड़ जाते। इसमें से एक तो श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ ही थी, जिसे साइन करने से एक्टर चूक गए और आज भी उनको इसका पछतावा होता है। विक्की कौशल ने एक बार नेहा धूपिया के चैट शो में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनको हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ ऑफर हुई थी लेकिन, उनके पास डेट ना होने की वजह से उन्होंने मना कर दिया था और इसके बाद फिल्म राजकुमार राव की झोली में जा गिरी थी। बाद में उन्हें इस फिल्म को ठुकराने का काफी अफसोस हुआ था। इस मूवी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 180.76 करोड़ का बिजनेस किया था। अगर वो इसका पार्ट होते तो इसकी कमाई उनके नाम पर गिनी जाती। वहीं, इसे मना करने की वजह से विक्की ‘स्त्री 2’ से भी बाहर हो गए, जिसने 874.58 करोड़ का बिजनेस किया था। चलिए बताते हैं बाकी फिल्मों के बारे में, जिसका हिस्सा विक्की नहीं बन पाए…

जब तक है जान

शाहरुख खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘जब तक है जान’ यश चोपड़ा की आखिरी डायरेक्टेड फिल्म है, जिसे 2012 में रिलीज किया गया था और इसने दुनियाभर में 235.7 करोड़ का बिजनेस किया था। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार फिल्म में विक्की ने शाहरुख के दोस्त के वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन, वो इसमें सफल नहीं हो पाए थे और ये रोल शारिब हाशमी के पास चला गया था।

भाग मिल्खा भाग

फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ को 2013 में रिलीज किया गया था। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल ने इस फिल्म के लिए भी ऑडिशन दिया था लेकिन बात नहीं बन पाई थी और ये फिल्म उनके हाथ से निकल गई थी। मूवी ने दुनियाभर में 169.96 करोड़ की कमाई की थी।

83

कपिल देव की बायोपिक 83 में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल को भी कास्ट किए जाने की बात चली थी। इसमें उन्हें मोहिंदर अमरनाथ का रोल भी ऑफर हुआ था लेकिन, उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 193.73 करोड़ की कमाई की थी।

Vicky Kaushal: 14 फिल्में, 7 फ्लॉप 6 हिट, ये है विक्की कौशल के 9 साल के करियर का ग्राफ, जानिए ‘छावा’ कैसे हो सकती है टर्निंग प्वॉइंट