तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हर कैरेक्टर और एक्टर लाजवाब है। जेठालाल, तारक मेहता, अंजलि मेहता भाभी, दया बेन, बबीता अय्यर, माधवी भिड़े, आत्माराम तुकाराम भिड़े, सोनू भिड़े,  चंपक चाचा, टप्पू, पोपटलाल, बागा ब्वॉय जैसे तमाम कैरेक्टर्स हैं जो आज दर्शकों में बेहद पॉपुलर हैं। इस शो को दर्शकों का इतना प्यार मिला है कि TMKOC को लगातार चलते हुए 13 साल बीत चुके हैं।

लेकिन इस शो में 13 साल के दरमियान कुछ कलाकार थे जो तारक मेहता से दूर हो गए। इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है अंजलि भाभी यानी अंजलि मेहता का। अंजलि मेहता जो कि शो में तारक मेहता की पत्नी का किरदार है, उसे एक्ट्रेस नेहा मेहता निभाती थीं। कुछ वक्त पहले ही नेहा मेहता ने इस शो को छोड़ा है। खबर थी कि नेहा मेहता और शो मेकर्स के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा था जिस वजह से नेहा ने शो छोड़ दिया। अब शो में अंजलि भाभी का किरदार सुनैना फौजदार निभाती हैं।

शो में सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह ने साल 2020 में तारक मेहता से विदा ले ली थी। हालांकि इससे पहले भी वह इस शो से एक बाद दूर जा चुके थे। 2014 में गुरुचरण इस शो पर दोबारा वापस आए थे फिर उन्होंने तारक मेहता से दूरियां बना ली थीं। 2008 से 2013 तक गुरु चरण सिंह ने शो में लगातार काम किया था। इसके बाद शो में लाड मान सिंह, सोढ़ी बने नजर आए। इसके बाद अब बलविंदर सिंह शो में सोढ़ी की भूमिका में हैं।

जेठा और दयाबेन के बेटे टप्पू शो तारक मेहता का एक अहम किरदार है। इस किरदार में पहले भव्य गांधी नजर आते थे। 2008 से लेकर 2017 तक भव्य इस शो से जुड़े रहे। इसके बाद शो में राज अनादकत की एंट्री हुई और अब दर्शक टप्पू के रूप में राज को खूब पसंद करते हैं। जब भव्य से पूछा गया था कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा तो उनकी तरफ से जवाब आया था कि उन्हें लग रहा है कि कई चीजें बार बार रिपीट हो रही हैं, जिसे वह नहीं करना चाहते।

शो में टप्पू की बेहद खास दोस्त और माधवी-भिड़े की एक लौती बेटी सोनू का किरदार उस वक्त 9 साल की झील मेहता ने निभाया था। फिर 2012 में इस शो में सोनू के किरदार में निधी भानुशाली की एंट्री हुई। 2019 तक निधी ने शो में काम किया। इसके बाद पलक सिद्धवानी को शो में सोनू का किरदार निभाने का मौका मिला।

डॉ हाथी का किरदार पहले कवि कुमार आजाद ने निभाया था। साल 2018 में उनके निधन के बाद निर्मल सोनी ने शो में वापसी की थी। इसके अलावा सोढ़ी की पत्नी रोशन कौर सोढ़ी भी शो में बदली गई थीं। साल 2008 से जैनिफर मिस्त्री इस शो में काम कर रही थीं।

साल 2013 में उन्होंने शो से प्रेग्नेंसी के चलते दूरियां बना ली थीं। बाद में उन्होंने फिर वापसी की। बागा की गर्लफ्रेंड बावरी जी का किरदार मोनिका भदौरिया ने प्ले किया। उन्होंने शो तब छोड़ा जब उनकी सैलरी बढ़ाने की डिमांड नहीं मानी गई।