Tu Jhooti Main Makkaar Box Office Collection: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये रोम-कोम है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। लव रंजन की ये फिल्म ओपनिंग-डे में शानदार कमाई की, दूसरे दिन भी TJMK का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बना रहा। फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ और दूसरे दिन 9 करोड़ कमाए, जिसके बाद मूवी का कुल कलेक्शन 24.73 करोड़ हो गया है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताया है। दूसरे दिन फिल्म ने पीवीआर में 2.44 करोड़, आईनॉक्स में 1.66 करोड़, सिनेपोलिस में 95 लाख कमाए। जिसके बाद कुल कलेक्शन 5.05 करोड़ हो गया है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो फिल्म ने एनसीआर और गुजरात में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जबकि महाराष्ट्र में फिल्म का क्रेज देखने को नहीं मिला है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। फिल्म को मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है, जिससे ये कहना मुश्किल होगा कि ये हिट होगी या फ्लॉप। इसके लिए अब वीकेंड के आंकड़ों का इंतजार करना होगा।
इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर और श्रद्धा कपूर के अलावा बोनी कपूर भी हैं। ये एक्टिंग में उनका डेब्यू है। इनके साथ ही डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में हैं। वही कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने भी इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया है।
बात अगर रणबीक कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो वह आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। ये फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई थी। ब्रह्मास्त्र ने 400 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही वह फिल्म ‘शमशेरा’ में भी थे, हालांकि ये फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। वहीं बात श्रद्धा कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार साल 2020 में वरुण धवन के साथ Street Dancer में दिखी थीं।