Mr Faisu TikTok Video:  सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स के TikTok वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं इन दिनों TikTok सुपरस्टार मिस्टर फैजू का एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में फैजू के ‘टूटा हुआ हारा’ गाने पर एक्सप्रेशन्स देखने लायक हैं। फैजू के इस वीडियो को TikTok यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि फैजू की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स की बौछार लगा दी है।

वीडियो में मिस्टर फैजू अपने हाथ में छिपाई हुई चीज दिखाते हैं। बैकग्राउंड से ‘टूटा हुआ हारा’ गाना सुनाई पड़ रहा है। फैजू के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- आप तो TikTok के किंग हैं। वहीं एक अन्य TikTok यूजर ने लिखा- आपकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। फैजू के इस वीडियो को कुछ ही घंटे के भीतर 18 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।

मिस्टर फैजू TikTok के जाने-माने स्टार हैं। TikTok पर वीडियो वायरल होने के कारण मिस्टर फैजू की पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। यही कारण है कि फैजू का कोई भी वीडियो कुछ ही समय में TikTok पर वायरल हो जाता है। फैजू के फॉलोवर्स की बात करें तो उन्हें 23 मिलियन से ज्यादा लोग TikTok पर फॉलो करते हैं। जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते हाल ही में मिस्टर फैजू टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर संग एक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। ‘तेरे बिन कीवे’ गाने को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। जन्नत और फैजू के बीच की केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)