Mr Faisu TikTok Video: TikTok स्टार Mr Faisu अपने वीडियोज के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से Mr Faisu टिकटॉक पर अकाउंट सस्पेंड होने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अकाउंट सस्पेंड होने के बाद लंदन घूम रहे TikTok स्टार Mr Faisu ने फैन्स संग एक खुशखबरी साझा की है। वीडियो शेयर कर Mr Faisu ने बताया है कि उनका एक सपना सच हो गया है।

वीडियो में Mr Faisu कहते हैं- ‘हैल्लो फैन्स क्या हाल। मैं आज बहुत खुश हूं। मेरा ड्रीम पूरा हो गया है। मुझे सलमान भाई मिल गए हैं, भाई थोड़ा गुस्से में हैं, लेकिन मैं आपको दिखाता हूं।’ इसके बाद मिस्टर फैजू सलमान खान के स्टेचू संग पोज देते हैं। आपको बता दें कि मिस्टर फैजू ने रियल सलमान खान नहीं बल्कि उनके वैक्स स्टेचू संग पोज दिया।

मिस्टर फैजू लंदन में होने के चलते मशहूर वैक्स म्यूजियम मैडम तुषाद भी घूमने के लिए गए। इस दौरान उन्होंने कई बॉलीवुड सेलेब्स संग तस्वीरें भी खिंचाईं। दीपिका पादुकोण के स्टेचू संग मिस्टर फैजू ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वहीं सलमान खान के साथ वीडियो को उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

बता दें कि Mr Faisu सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok का एक जाना माना चेहरा हैं। TikTok पर मिस्टर फैजू के 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स थे। जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते मिस्टर फैजू का कोई भी TikTok वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो जाता था। TikTok पर फेमस होने के बाद मिस्टर फैजू का टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर संग म्यूजिक एल्बम तेरे बिन कीवे भी रिलीज हुआ था। गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। हालांकि विवादित मामले पर वीडियो बनाने के चलते यू-ट्यूब ने मिस्टर फैजू का म्यूजिक एल्बम हटा दिया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)