TikTok, Jannat Zubair Rahmani: टिक-टॉक वीडियोज से आम जनता के बीच अपनी खास पहचान बनाने वालीं टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जन्नत रूड होकर बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो को देख कर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। जन्नत इस वीडियो में लाल रंग की साड़ी पहने दिखाई देती हैं। जन्नत खुले बालों में शूट के लिए रेडी होते हुए वीडियो बनाने की कोशिश में जुटी दिखती हैं।
ऐसे में कैमरा में पीछे से आवाज आती है- ‘पांच मिनट के लिए जनरेटर ऑफ हो रहा है।’ तभी जन्नत तेज स्वर के साथ जवाब देती हुई कहती हैं- ‘क्यो…..अभी नहीं , अभी नहीं 10 मिनट बाद कराना। मैं बोलती हूं उनको।’ इसके बाद जन्नत अपनी मां से भी पूछती हैं – ‘मम्मा एसी ऑफ है क्या’। तभी ड्रेसर एक्ट्रेस के करीब आती हैं और पल्लू ठीक करती है। तभी जन्नत कहती हैं कि ‘तुमने क्या किया ये बताओ?’ मेकअप आर्टिस्ट कहती है- आप बताओ मैं इसे टाइट करूं क्या? तभी जन्नत कहती हैं- मैं तीन बार कह चुकी हूं। देखें ये वीडियो:-
जन्नत के इस एटीट्यूड को देख कर फैंस रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। किसी ने इस बीच कहा कि ‘जन्नत को क्या हो गया। ये तो अच्छी लड़की है।’ तो कोई कहता दिखा- ‘हां-हां आसानी से पॉपुलैरिटी मिल गई ना इसलिए ऐसा एटीट्यूड हो गया है।’ कोई कहता नजर आया- ‘इनके नखरे तो देखो, मैडम बड़ी स्टार नहीं बनी हो।’ किसी ने कहा- ‘एटीट्यूड की दुकान इतनी भी फेमस नहीं हुई हो तुम’।
जन्नत हमेशा से बड़े ही क्यूट अंदाज में फैंस के सामने आती रही हैं। शो फुलवा से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं जन्नत ने अब तक कैमरा के आगे काफी काम कर लिया है। जन्नत टिक टॉक में भी काफी पॉपुलर हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जन्नत अपने टिक टॉक वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
