TikTok: इन दिनों टिक-टॉक सभी का पैशन बनता जा रहा है। इस मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी के स्टार्स भी शामिल हैं। टीवी की दुनिया से तो कई सारे ऐसे चेहरे हैंजो कि अब टिक-टॉक की दुनिया में भी काफी मशहूर हो चुके हैं। आशिका भाटिया, अवनीत कौर और जन्नत जुबैर जैसे नामी टीवी एक्ट्रेस आए दिन अपने टिक-टॉक अकाउंट से कुछ न कुछ नया करके दिखाती हैं, जो कि देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई और इंडियन हैं जो कि टिक-टॉक वर्ल्ड में नामी सुपरस्टार बन गए हैं। जिनकी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड स्टार्स को भी टक्कर देती है:-

जन्नत जुबैर:-टिक टॉक पर जन्नत काफी पॉपुलर हैं। जन्नत के 17.0 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी एक स्टार जितनी है। इंडिया में अपने टिकटॉक वीडियोज के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जन्नत ने साल 2009 में शो फुलवा में काम किया था। इसके बाद से एक्ट्रेस कई शोज में नजर आईं।

अवनीत कौर:- डांस इंडिया डांस लिटिल्स चैंप में अपने डांस का हुनर दिखा चुकीं अवनीत इन दिनों टिक टॉक में भी धमाल मचा रही हैं। अवनीत को 11.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। डांस के सुपरस्टार और झलक दिखलाजा में भी अवनीत नजर आ चुकी हैं।

आशिका भाटिया:- आशिका म्यूजिकली / टिकटॉक में बेस्ट अर्निंग करने वाली पर्सनालिटी हैं। उन्हें 8.5 मिलियन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। आशिका सलमान खान संग फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी नजर आ चुकी हैं।

गरिमा चौरसिया:- गरिमा की पॉपुलैरिटी ‘बोत हार्ड-बोत हार्ड’ गर्ल के नाम से है। वह अपनी फ्रेंड रागेश्विनी के साथ मिलकर वीडियोज बनाती हैं। सोशल मीडिया पर इनके टिकटॉक वीडियोज तहलका मचाते हैं। इनके फॉलोअर्स की संख्या 8.4 मिलियन है

नगमा मिराजकर:- नगमा अपने टिक टॉक वीडियो में वेराइटी रखती हैं। कभी कॉमेडी तो कभी सिंगिंग कभी डांस तो कभी ड्रामा करते हुए नगमा वीडियोज बनाती हैं। इनके फॉलोअर्स की संख्या टिक-टॉक पर 7.7 मिलियन है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)