Tik Tok: इस वक्त टिक टॉक वीडियोज बनाने के मामले में कोई भी पीछे नहीं है। ऐसे में रैपर बादशाह के टिक टॉक (TikTok) वीडियोज भी देखने को मिल रहे हैं। फैंस बादशाह को इन वीडियोज में काफी पसंद कर रहे हैं। खास वजह है बादशाह का नया गाना ‘ये लड़की पागल है.. पागल है..’। बादशाह के फैंस को ये गाना इतना पसंद आया कि आते ही यूट्यूब पर इसे हिट करवा दिया। अब टिक-टॉक पर भी ये ही गाना ट्रेंड कर रहा है।

बादशाह इस टिक टॉक वीडियो में पीले और काले रंग के कपड़े पहने एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। लड़की फुल एटीट्यूड के साथ बादशाह के साथ खड़ी होती हैं तभी फ्रेम में दूसरा लड़का एंटर करता है। लड़की बादशाह को छोड़ दूसरे लड़के के पास जाती है। बादशाह पहले हैरानी से लड़की को देखते हैं फिर अचानक रुकते हैं और लड़की की एक्टिविटी पर रिएक्ट करते हैं। साथ ही बैकग्राउंड पर गाना बजता है- ‘ये लड़की पागल  है.. पागल है.. पागल है..’। देखें बादशाह के इस हिट सॉन्ग का टिक-टॉक वीडियो:-

रैपर बादशाह अपने गाने, खासतौर पर अपने रैप के लिए यूथ में काफी फेमस हैं। बादशाह अब फिल्मों के गानों में भी रैप करते हैं। बादशाह के एक से बढ़कर एक गाने हैं जो लोगों के दिलों को छू जाते हैं। बादशाह कुछ वक्त पहले मिस्टर फैजू और 07 टीम के साथ भी टिक कॉक वीडियोज बनाते देखे गए थे।

बता दें, पिछले दिनों मिस्टर फैजू और उनकी टीम खुद की एक TikTok वीडियो की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ गई थी। बता दें, झारखंड के सरायकेला में तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग में मौत हो गई थी। इस मामले पर फैजू ने अंजाने में एक वीडियो बना दिया था। इस वीडियो में वह अपनी गैंग के साथ लोगों को संदेश देते दिखे थे। तबरेज मासूम था, जब तबरेज का बच्चा बड़ा होगा और अपना बदला लेगा तो मुसलमानों को आतंकी करार न दिया जाए। जिसके चलते मिस्टर फैजू के वीडियो का लोगों ने विरोध किया था।

ऐसे में TikTok सुपरस्टार Mr Faisu का टिक टॉक अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है। अकाउंट सस्पेंड होने से Mr Faisu को चपत भी लगी है। प्लेटफॉर्म TikTok से फैजू की अच्छी खासी कमाई होती थी। Mr Faisu के TikTok वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)