Tik To Star Mr. Faisu:  Tik Tok स्टार मिस्टर फैसू (Mr Faisu)  इन दिनों टिक टॉक से दूरी बना रखी है लेकिन वह सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों के जरिए अपने फैंस को लगातार नए-नए वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अपनी स्थितियों से नहीं घबराने की बात कर रहे हैं। फैसू के इस वीडियो को उनके फैन द्वारा अपलोड किया गया है। इंस्टाग्राम पर पर शेयर किए गए इस वीडियो में फैसू टिक टॉक अकाउंट के सस्पेंड किए जाने के बाद भी उनके हौसले वैसे ही बुलंद हैं और फैंस के बीच फिर से अपनी लोकप्रियता पा लेंगे। वीडियो में फैसू कहते हैं, ‘बंद हुआ टिकटॉक तो नहीं घबराएंगे। इस पल भी पहचान बनाए थे और आने वाले कल में भी पहचान बनाएंगे।’

बता दें  टिक टॉक पर कुछ आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने को लेकर मिस्टर फैसू पर कानूनी कार्रवाई हुई थी और उनके टिक टॉक अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद मिस्टर फैसू भारत से बाहर चले गए थे और दोस्तों के साथ छुट्टियां एन्जॉय करते हुए कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी फैसू के साथ कई वीडियो में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल फैसू यूट्यूब के जरिए अपने फैंस के लिए नए-नए वीडियो ला रहे हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो काफी देखा जा रहा है जिसमें वह रियाज के साथ कई गानों के साथ एक्ट करते नजर आ रहे हैं।

मालूम हो कि मिस्टर फैसू के Tik Tok पर 23 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स थे। इस अकाउंट के बंद होने के बाद वह इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी ज्यादा कर दिए हैं। अब उनके इंस्टाग्राम पर भी फॉलोवर्स की संख्या 60 लाख से अधिक हो चुकी है। वह लगातार छोटे-छोटे वीडियोज और तस्वीरें इसपर शेयर करते रहते हैं।