TIK-TOK , Aashika Bhatia: आशिका भाटिया इन दिनों टिक टॉक में काफी एक्टिव हैं। टिक टॉक वीडियोज के जरिए आशिका भाटिया का फैन बेस दिन ब दिन बढ़ता चला जा रहा है। सलमान खान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आ चुकीं आशिका अब अपने फनी टिक टॉक वीडियोज के जरिए काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। ऐसे में आए दिन वह अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ इन वीडियोज को शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में आशिका ने अपना एक और टिक टॉक वीडियो शेयर किया जिसको देख कर उनके फैंस काफी हैरान हो गए। फैंस के हैरानी होने की वजह रही एक्ट्रेस का बढ़ता वजन। वीडियो को देख कर आशिका को फ्री की सलाह दी जाने लगी कि वह अपना वजन घटा लें। तो कुछ लोग बेवजह आशिका को ट्रोल करते नजर आए और अपशब्द भाषा का प्रयोग करने लगे। किसी ने आशिका को मोटी कहा, तो कोई आशिका को कहता दिखा -‘मेरे दोनों पांव की थाईस भी आशिका के एक हाथ का मुकाबला नहीं कर सकती।’ ऐसे में आशिका को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। देखें आशिका के वीडियोज:-

आशिका बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। वह गाना भी बहुत अच्छा गाती हैं। आशिका ने अपनी एक दोस्त के साथ मिलकर एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया था। फिलहाल इन दिनों आशिका टिक टॉक वीडियोज बनाने में ही बिजी रहती हैं। आशिका के फैंस उनके ये वीडियोज देखने में काफी इंट्रस्टिड रहते हैं।

पिछले दिनों आशिका के पैर की सर्जरी होनी थी। ऐसे में फैंस ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की थी। लोगों ने इस दौरान चिंता जाहिर की थी कि अब वह टिक टॉक वीडियोज कैसे बनाएंगी। लेकिन आशिका अपने पैर दर्द की वजह से भी नहीं रुकी थीं और व्हील चेयर पर टिक टॉक बनानी नजर आई थीं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)