Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: बॉलीवुड के फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 6 साल के रिलेशनशिप के बाद इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह इस साल की सबसे बड़ी शादी है। इससे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी रचाई थी। लोगों के बीच दीपिका और रणवीर का वेडिंग वेन्यू चर्चा में हैं। दीपिका-रणवीर बीते कुछ सालों से डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। हालांकि कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। क्या आप जानते हैं कि दीपिका और रणवीर की लवस्टोरी कैसे शुरु हुई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। ये वह वीडियो है जहां से दीपिका और रणवीर की प्रेम-कहानी शुरु हुई थी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में पहली बार दीपिका और रणवीर ने एक साथ काम किया था। फिल्म के गाने ‘रंग ला रे’ में दीपिका और रणवीर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों स्टार्स की केमेस्ट्री शानदार थी। यही कारण है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। 88 करोड़ के बजट से तैयार यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसी फिल्म से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों ने ‘बाजीराव-मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। बताया जाता है कि शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं। दीपिका और रणवीर की शादी में करीब 40-50 मेहमान ही शामिल होंगे। इसके बाद दोनों स्टार्स इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। दीपिका के होमटाउन में भी 21 नवंबर को एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

deepika padukone, ranveer singh, deepika and ranveer, deepika and ranveer marriage, deepika and ranveer marriage venue, deepika and ranveer marriage date, hollywood marriage in itlay, tom cruise, jessica biel, george coolney
इटली में दीपिका-रणवीर से पहले ये सेलिब्रिटीज भी रचा चुके हैं शादी, देखिए कौन-कौन हैं शामिल

https://www.jansatta.com/entertainment/