आज 26/11 को 17 साल पूरे हो गए हैं। 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में हमला किया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया था। उस कहानी को कई दफा फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई, जिससे आम जनता को पता चल सके, वास्तव में उस दिन क्या हुआ था। इस घटना पर आधारित 5 फिल्मों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर भी उपलब्ध हैं।
1. होटल मुंबई
26/11 के मुंबई हमलों पर आधारित फिल्मों में से एक ‘होटल मुंबई’ भी है। ये फिल्म साल 2018 में आई थी। फिल्म में अनुपम खेर ने अहम भूमिका निभाई थी। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ये फिल्म जी5 (Zee5) पर उपलब्ध है।
2. द अटैक्स ऑफ 26/11
फिल्म The Attacks of 26/11 भी 2008 के मुंबई हमले की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें नाना पाटेकर ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका निभाई है। जिन लोगों ने इसे नहीं देखा उनके लिए ये फिल्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘तान्या मुझे डर रहा है’, प्रणित मोरे का देखने को मिला नया रूप, फरहाना बोलीं- इंसान वाली शक्ल…
3. फैंटम
फिल्म Phantom हुसैन जैदी की किताब ‘मुंबई एवेंजर्स’ पर आधारित है, जो 26/11 हमले के बाद की कहानी बताती है। कबीर खान की ये फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान व कैटरीना कैफ थे। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ये नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: सेलिना जेटली ने पति से मांगी 50 करोड़ की एलिमनी, पीटर हाग ने एक्ट्रेस पर लगाया शादी तोड़ने का आरोप
4. मेजर
ये फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी पर आधारित है, जो 2008 के मुंबई हमले में शहीद हुए थे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे संदीप उन्नीकृष्णन ने अपनी जान की परवाह किए बिना ताज महल पैलेस होटल में फंसे लोगों को बचाया था। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ये नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है।
5. मुंबई डायरीज
‘मुंबई डायरीज’ 26/11 एक मेडिकल थ्रिलर सीरीज है जो 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कहानी बताती है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने हमले के दौरान घायलों का इलाज किया और अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।
