Time Travel Movies On OTT: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई तरह की फिल्में मौजूद हैं। फिर चाहें वो एक्शन हो या थ्रिलर मूवी, लेकिन क्या आप साइंस फिक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं। अगर हां, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी मूवीज के बारे में बताते हैं, जिसमें स्टार्स टाइम ट्रेवल करते हुए दिखाई देते हैं। इन फिल्मों में पास्ट और फ्यूचर को दिखाया गया है। इनमें से कुछ मूवीज तो ऐसी हैं, जिनका क्लाइमैक्स देखकर आपका दिमाग भन्ना जाएगा। चलिए जानते हैं इन्हें किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

ब्लिंक (Blink)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘ब्लिंक’ मूवी का है। कन्नड़ भाषा में बनी इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया और ये इसी साल 2024 में रिलीज हुई थी। श्रीनिधि बेंगलुरु के निर्देशन में बनी इस मूवी की स्टोरी बेहतरीन है। इसकी कहानी में देखने को मिलता है कि कैसे अपूर्व नाम के एक लड़के को दो लोग दिखाई देते हैं।

Pushpa 2 OTT Release: ‘पुष्पा 2’ देखने नहीं जा पा रहे हैं थिएटर्स तो आपके लिए है गुड न्यूज़, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

उनमें से एक खुद का हमशक्ल होता है और दूसरा बूढ़ा आदमी। इसके बाद उसे एक ऐसी चीज मिलती है, जिससे वह पास्ट में टाइम ट्रेवल कर सकता है, लेकिन तब तक जब तक उसकी आंख ब्लिंक नहीं होती। इसकी आगे की कहानी आपको हिला देगी ये मूवी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

कॉल (Call)

साल 2020 में रिलीज हुई ये मूवी कोरियन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसकी कहानी में आपको देखने को मिलेगा कि एक फोन दो लोगों को जोड़ देती है। इसमें से एक प्रेजेंट में है और दूसरा पास्ट में। मूवी में आपको एक साथ दो दुनिया देखने को मिलने वाली हैं और फिर जो होता है वह बहुत ही दिलचस्प है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।

मिराज (Mirage)

साल 2018 में रिलीज हुई ये एक मिस्ट्री ड्रामा मूवी है, जिसे ओरिओल पाउलो ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में चिनो ड्रोन, अल्वारो मोर्टे, समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इसकी कहानी में आपको देखने को मिलता है कि एक पति-पत्नी नए घर में शिफ्ट होते हैं, जिन्हें एक पुराना टीवी मिलता है। इसके बाद जो टीवी में दूसरी साइड लड़का होता है वह उनसे बातें करता है। फिर जो होता है वह बेहद दिलचस्प है। इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

द एडम प्रोजेक्ट (The Adam Project)

साल 2022 में रिलीज हुई ये एक साइंस-फिक्शन एक्शन कॉमेडी मूवी है, जिसमें वॉकर स्कोबेल, एडिसन ट्यूनिंग समेत कई स्टार्स दिखाई दिए हैं। इसकी कहानी में आपको देखने को मिलता है कि कैसे एक शख्स टाइम ट्रेवल में जाता है और गलती से साल 2022 में फंस जाता है। इसमें वह अपना फ्यूचर बदलना चाहते हैं, लेकिन उनके साथ जो होता है वह अमेजिंग है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

प्रेडेस्टिनशन (Predestination)

साल 2014 में रिलीज हुई ये मूवी भी टाइम ट्रेवल पर बेस्ड है। इसमें देखने को मिलता है कि कैसे एक शख्स को टाइम ट्रेवल करके बम हमले को रोकने का काम सौंपा जाता है। इसके बाद जो होता है वह बहुत ही खतरनाक है। इस मूवी को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

OTT Adda: जबरदस्त होने वाला है दिसंबर का पहला हफ्ता, ‘जिगरा’ से ‘अग्नि’ तक ये फिल्में और सीरीज देंगी ओटीटी पर दस्तक