The Sky Is Pink Movie Trailer: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में अब जाकर फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट फरहान अख्तर हैं। फरहान और प्रियंका की कैमेस्ट्री स्क्रीन पर हिट नजर आ रही है। तो वहीं जायरा वसीम (Zaira Waseem) भी फिल्म के ट्रेलर में काफी क्यूट लग रही हैं। फिल्म में जायरा प्रियंका और फरहान की बेटी बनी हुई हैं।

फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। शुरुआत होती है फरहान-प्रियंका के रोमांस और फन से, धीरे-धीरे कहानी में काफी उतार चढ़ाव आने लगते हैं। कहानी में लड़का लड़की शादी करते हैं और उनके घर में बेटी पैद होती है। लेकिन इस बीच बेटी को जानलेवा बीमारी हो जाती है। जायरा उस बीमार लड़की का किरदार निभा रही हैं। देखें ट्रेलर:-

Busulfan Lung डैमेज से जूझती बच्ची को माता-पिता किस तरह से संजोकर रखते हैं, ट्रेलर में दिखाया गया है। शुरुआत में बेटी इस खबर को सुनते ही डर जाती है और कहती है कि वह मरना नहीं चाहती। इस सिचुएशन में किस तरह से उसके माता-पिता उसे पलों को जीना सिखाते हैं ये ट्रेलर में बेहतरीन तरह से दिखाया गया है।

शोनाली बोस डायरेक्टेड फिल्म द स्काई इज पिंक को प्रोड्यूस रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इसे लिखा है शोनाली बोस और निलेश मनियार ने। म्यूजिक है प्रीतम का और लिरिक्स हैं गुलजार के।

(और Entertainment News पढ़ें)