अनिल कपूर और आदित्य रॉय एक बार फिर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों पहले ‘मलंग’ और फिर डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney + Hotstar)की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में एक साथ नजर आए। ये सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई। जिसके बाद अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है। ‘The Night Manager’ का दूसरा सीजन इसी साल ओटीटी (OTT) पर रिलीज होगा।
ये वेब सीरीज ब्रिटिश टीवी सीरीज का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। उस वेब सीरीज में ह्यूग लॉरी ने जो किरदार निभाया है, वो हिंदी रीमेक में अनिल कपूर द्वारा निभाया गया है। टॉम हिडलस्टन वाला किरदार आदित्य रॉय कपूर ने निभाया है। ‘द नाइट मैनेजर’ की कहानी काफी गहन और शानदार है।
पहले पार्ट की सफलता के साथ,दर्शक अब ‘द नाइट मैनेजर’ के पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। भाग 2 की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। पहले सीजन का अंत काफी सस्पेंस के साथ हुआ है, जिसमें दर्शकों को काफी उत्सुक छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे सीजन का ट्रेलर जून तक आ जाएगा और वेब सीरीज साल 2024 में रिलीज होगी।
इस वेब सीरीज का निर्देशन संदीप मोदी ने किया है और इसका प्रोडक्शन साइमन कॉरवेल ने किया है। साइमन कॉरवेल ने ही इसकी ओरिजिनल सीरीज को भी प्रोड्यूस किया था।
ये है ‘द नाइट मैनेजर’ की कहानी
‘द नाइट मैनेजर’ में आदित्य रॉय कपूर 5 स्टार होटल के नाइट मैनेजर की भूमिका में हैं। जिसे इंडियन इंटेलिजेंस द्वारा अनिल कपूर द्वारा निभाए गए दुनिया के सबसे खूंखार हथियार डीलर को पकड़ने का काम सौंपा गया है। वो खूंखार हथियार डीलर अनिल कपूर हैं, जो बिजनेस टाइकून भी है। शोभिता धुलिपाला ने इस सीरीज में ओलिविया कॉलमैन वाली भूमिका निभाई है।
ये है स्टार कास्ट
नाइट मैनेजर में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला सहित कलाकारों की टीम है। तिलोत्तमा शोम, शाश्वत चटर्जी और जगदीश राजपुरोहित प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं बीबीसी वेब सीरीज में टॉम हिडलेस्टन, ह्यूग लॉरी, ओलिविया कॉलमैन, टॉम हॉलैंडर, डेविड हरवुड और एलिजाबेथ डेबिकी प्रमुख भूमिकाओं में थे।