फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में फिल्म का डंका कमाई के नए परचम लहरा रही है। सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरला स्टोरी’ साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। वहीं फिल्म पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कुछ राजनीतिक दलों का दावा है कि इस फिल्म के जरिए मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाई जा रहा है। तो वहीं कुछ राजनीतिक दलों ने केरल की 32 हजार महिलाओं को इस्लाम में शामिल किए जाने व उन्हें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में भर्ती किए जाने के फिल्म निर्माताओं के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म के निर्माता विपुल शाह के साथ साथ निर्देशक सुदीप्तो सेन ने अब इस बारे में खुलकर बात की है।

आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों पर भड़के विपुल शाह

विपुल शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘फिल्म के आंकड़ों को लेकर बहुत बड़ी बहस चली थी। आज 26 लड़कियां अभी यहां इस इवेंट में मौजूद हैं और अभी इन्होंने खुद बताया कि सिर्फ एक संस्था का नंबर ही सात हजार है। मुझे लगता है कि अब ये 32 हजार जैसे आंकड़ों को नजरअंदाज नहीं करने देना चाहिए। हम खुद सैंकड़ों ऐसी लड़कियों से मिल चुके हैं। ऐसे में सिर्फ तीन को लेकर बात की जा रही है। ये बात कहना गलत है। चूकिं फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी दर्शायी गई है। इसलिए तीन का नंबर डाला गया है।’

विपुल शाह ने आगे कहा कि ‘हकीकत में जो केरल में हो रहा है। उसका तीन के नंबर से कोई लेना देना नहीं है। ये फिल्म तीन लड़कियों की कहानी के जरिए हजारों लड़कियों की कहानी दर्शकों तक लेकर पहुंचाई गई है। मुझे बहुत दुख भी हुआ कि मीडिया के ही कुछ लोगों ने विवाद का साथ दिया और हमें नीचा दिखाने की कोशिश की। हालांकि हम कुछ भी नहीं है। लेकिन जो इतनी सारी लड़कियों की जिंदगियां खराब हो रही हैं। उनका साथ ना देकर और फिल्म को झूठा साबित करने की कोशिश करना कहां तक सही है, ये आप खुद तय करें। सात हजार से लेकर 32 हजार तक के नंबर पर हम जल्दी ही सबूत लेकर आएंगे। हम सारे खुलासे करेंगे।’

अदा शर्मा ने कही यह बात

वहीं अदा शर्मा ने भी इस दौरान कहा कि ‘मुझे नहीं पता आप इस बात को कैसे प्रूव करोगे कि किसी ने आपका रेप किया। 15 दिन तक कई लोगों ने लगातार आपका रेप किया। शालिनी के साथ प्यार में धोखा हुआ है। वो इस बात को कैसे प्रूव करे कि उसके साथ प्यार में धोखा हुआ है। कैसे रजिस्टर किया जाता है।’

अदा शर्मा ने आगे कहा कि ‘क्या वो काउंट नहीं होता। रेप प्रूव नहीं हो सकता क्योंकि हम लिखकर नहीं बता सकते कि उस लड़के ने किस पोजिशन पर क्या किया। इसलिए मैं उन लड़कियों से मिली जिनके साथ ये सब हुआ है। ये लड़कियां बहुत कुछ डिजर्व करती हैं कि ये यहां आईं और आकर इन सबका सामना कर रही हैं।’